Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
Entertainment

तुनिशा शर्मा को लेकर सिद्धार्थ निगम ने किया खुलासा। एक दिन पहले किया था वीडियो कॉल।

April 12, 2023 Rupali Parihar 1 min read
sid

तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को अपने शो ‘अली बाबा’ के सेट पर फांसी लगाकर अपनी जान ले ली थी। इस में एक्ट्रेस के एक्स ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान को गिरफ्तार किया गया था। वही अब एक्टर सिद्धार्थ निगम ने एक तुनिशा को लेकर खुलासा किया है। सिद्धार्थ निगम ने बताया है कि मौत से एक दिन पहले तुनिशा ने उन्हें और पंजाबी सिंगर जस्सी गिल को वीडियो कॉल किया था।

जस्सी पाजी को किया था वीडियो कॉल।

सिद्धार्थ निगम ने बताया, ‘यह मेरे लिए काफी ड्रिपेशन वाला पल था। मैं फिल्म की शूटिंग कर रहा था कि तभी तुनिषा ने जस्सी पाजी को वीडियो कॉल किया। वो दोनों साथ में एक म्यूजिक वीडियो करने वाले थे। मैंने तुनिषा से एकाध साल बाद वीडियो कॉल पर बात की थी। वह बहुत एक्साइटेड थी और हमसे मिलने का प्लान बना रही थी। अगले दिन जब मैं वर्कआउट के लिए जा रहा था तो मुझे फोन आया कि तुनिषा अब नहीं हैं। लेकिन मेरे पास फोन आते रहे और फिर फाइनली मुझे पता चला कि अब तुनिषा नहीं है।’

विश्वास नहीं हुआ की तुनिशा नहीं रही।

सिद्धार्थ ने आगे कहा, ‘वह बहुत एक्साइटेड थी और हमसे मिलने का प्लान बना रही थी। अगले दिन जब मैं वर्कआउट के लिए जा रहा था तो मुझे फोन आया कि तुनिशा अब नहीं हैं, लेकिन मेरे पास फोन आते रहे और फिर फाइनली मुझे पता चला कि अब तुनिशा सच में हमारे बीच नहीं रही। उस घटना ने मुझे बुरी तरह तोड़ कर रख दिया और मुझे आज भी विश्वास नहीं होता है।’

सिद्धार्थ ने ‘धूम 3’ से बतौर कलाकार करियर की शुरुआत की

सिद्धार्थ निगम ने सलमान खान से पहले आमिर खान के साथ भी काम किया है। उन्होंने साल 2003 में आई ‘धूम 3’ से बतौर कलाकार अपने करियर की शुरुआत साल की थी। सिद्धार्थ ने आमिर खान के बचपन का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने छोटे पर्दे पर भी कई शोज में काम किया। उन्हें टीवी शो ‘सम्राट अशोक’ से घर-घर में पहचान मिली।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join