Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 25, 2026 | New Delhi
Politics

AAP को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा। अरविन्द केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को किया याद।

April 11, 2023 Rupali Parihar 1 min read
kejriwal

आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। इस मौके पर दिल्ली में AAP मुख्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पहुंचे AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं को बधाई देने के साथ ही मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को याद किया है।

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को किया याद।

केजरीवाल ने कहा कि जब पार्टी शुरू हुई तो कुछ नहीं था, पैसा भी नहीं था. लेकिन भगवान ने कहां से कहां पहुंचा दिया. इसका मतलब ऊपर वाला देश के लिए हमसे कुछ तो करवाना चाह रहा है. आज इस खुशी के मौके पर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की बहुत याद आ रही है. वो संघर्ष कर रहे हैं. इस वक्त सारी राष्ट्रीय विरोधी ताकतें लगी हुई है. मनीष सिसोदिया का क्या कसूर था ? मनीष सिसोदिया का कसूर ये था कि उन्होंने गरीब लोगों को अच्छी शिक्षा का सपना दिया. सत्येंद्र जी का कसूर ये था कि उन्होंने गरीब से गरीब सभी को अच्छे स्वास्थ्य की सुविधा दी. तो ये सारी राष्ट्रीय विरोधी ताकतें पीछे लगी हुई है

“इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी बने। “

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं. सबको बहुत-बहुत बधाई. देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहां तक पहुंचाया. लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है. आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है. हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये जिम्मेदारी अच्छे से पूरी करें।

आम आदमी पार्टी का समय आ गया – अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “”कोई भी उस विचार को रोक नहीं सकता जिसका समय आ गया है। आम आदमी पार्टी का समय आ गया है। भारत का समय आ गया है.” इससे पहले आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “सिर्फ 10 साल में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने वो कर दिखाया जो बड़ी पार्टियों को करने में दशकों लग गए। हर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जिसने इस पार्टी के लिए खून पसीना बहाया, सत्ता की लाठियों, आंसू गैस और पानी की बौछारों का सामना किया, उन सबको सलाम। इस नये आगाज के लिए सबको बधाई.”

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join