Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

नेशनल सिब्लिंग डे पर प्रियंका गांधी ने शेयर की राहुल गाँधी के साथ फोटो। लिखा भाई के लिए कैप्शन।

April 10, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
rahul gandhi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भाई-बहन होने के साथ-साथ एक अच्छे दोस्त भी हैं. ऐसे कई मौके आए हैं जब राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका पर प्यार लुटाते नजर आए हैं, वहीं प्रियंका भी अपने छोटे भाई को दुलारती दिखाई देती हैं. आज ‘सिबलिंग डे’ के मौके पर भी प्रियंका गांधी अपने भाई के लिए स्नेह दिखाने में पीछे नहीं रहीं।

राहुल गाँधी के साथ की पिक्चर शेयर।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें दोनों भाई-बहन भारी सर्दियों के बीच गियर पहने और बर्फ में चलते हुए दिख रहे हैं। दोनों भाई-बहन के पीछे चल रहे किसी व्यक्ति द्वारा क्लिक की गई तस्वीर में राहुल गांधी अपनी बहन के कंधे पर हाथ रखे दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट में प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी को प्रेरक शब्दों से संबोधित किया है। उन्होंने पोस्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इस प्रकार का व्यक्ति कहा है, जो हर तरह की गंदगी फेंके जाने के बावजूद अच्छाई और करुणा के लिए खड़े होने का साहस रखता है।

कहा – मुझे गर्व है तुम पर।

प्रियंका गांधी ने इस तस्वीर के साथ अपने भाई राहुल के लिए एक बहुत प्यारा संदेश भी लिखा है. प्रियंका ने लिखा- ‘तो भाई-बहन का दिन भी है! खैर, मेरे इकलौते भाई के लिए, जिसमें हर तरह की कीचड़ उछाले जाने के बावजूद अच्छाई और करुणा के लिए खड़े होने का साहस है, जो गरिमा के साथ अन्याय का सामना करता है, जो सच बोलने से पीछे नहीं हटेगा, चाहे उसे कितने ही लोग छोड़ दें या उसकी पीठ में चाकू घोंप दे या उसे चुप कराने के लिए कितनी ही शक्ति का उपयोग करें. मुझे तुम पर गर्व है और हमेशा रहेगा.’

‘सिबलिंग डे’ आज।

आज यानी 10 अप्रैल को ‘सिबलिंग डे’ मनाया जाता है दरअसल साल 1995 में न्यूयॉर्क की एक पैरालीगल क्लाउडिया एवार्ट ने अपने भाई-बहनों एलन और लिसेट के साथ अपने खास रिश्ते को मनाने के लिए ‘सिबलिंग डे’ की शुरुआत की थी।
दरअसल क्लाउडिया ने दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में अपने दोनों भाई-बहनों को खो दिया लेकिन ‘सिबलिंग डे’ के जरिए वो उन्हें याद करके सम्मान देना चाहती थी।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join