Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

पीएम मोदी ने कहा ‘दुनिया के 75 फीसदी बाघ भारत में‘

April 9, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
safari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे पर हैं। वे राज्य के बांदीपुर मुदुमलाल टाइगर रिजर्व पहुंच गए हैें। पीएम मोदी ने देश में बाघों की संख्या के नए आंकड़े जारी किए हैं।

प्रोजेक्ट टाइगर को हुए 50 वर्ष।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी एक बेहत महत्वपूर्ण पड़ाव के साक्षी बन रहे हैं, प्रोजेक्ट टाइगर को 50 वर्ष हो गए हैं। भारत ने न सिर्फ टाइगर को बचाया है, बल्कि उसे फलनेफूलने का एक बेहतरीन ईको सिस्टम दिया है। उन्होंने कहा जब अनेक टाइगर रिजर्व देशों में उनकी आबादी स्थिर है या आबादी घट रही है तो फिर भारत में तेजी से बढ़ क्यों रही है? इसका उत्तर है भारत की परंपरा, भारत की संस्कृति और भारत के समाज में बायो डायवर्सिटी को लेकर, पर्यावरण को लेकर हमारा स्वाभाविक आग्रह।

बाघों के नए आंकड़े किए जारी

प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी बाघों की गणना के नए आंकड़े भी जारी किए. पीएम मोदी ने बताया कि साल 2022 के लिए की गई गिनती के मुताबिक इस समय देश में बाघों की आबादी 3167 पहुंच गई है।
इसके पहले रविवार सुबह प्रधानमंत्री चामराजनगर जिले में स्थित बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचे और वहां का दौरा किया. इसके बाद वह चामराजनगर जिले की सीमा से सटे तमिलनाडु स्थित मुदुमलाई टाइगर र‍िजर्व में थेप्पाकडू एलीफैंट कैंप में पहुंचे और हाथी शिविर के महावतों से बातचीत की. प्रधानमंत्री ने कैंप में हाथियों को चारा भी खिलाया।

पीएम मोदी ने हाथी को खिलाया गन्ना।

पीएम मोदी ने बांदीपुर रिजर्व की विजिट के दौरान वन्य प्राणियों को निहारा। इस दौरान हाथियों के झुंड के बीच एक हाथी को उन्होंने अपनी पास में रखा गन्ना खिलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थेप्पाकडू हाथी शिविर में अपने दौरे के दौरान हाथी को गन्ना खिलाते नजर आए।

बाघों की आबादी का 75 फीसद भारत में।

प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के उद्घाटन सत्र में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रोजेक्ट टाइगर बड़ी बिल्लियों की सुरक्षा और संरक्षण का मार्ग प्रशस्त करता है। प्रकृति की रक्षा करना भारतीय संस्कृति का अंग है। प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए गर्व की बात है। भारत ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं और दुनिया की बाघों की आबादी का 75 फीसद भारत में है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join