Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 25, 2026 | New Delhi
Politics

राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज को कांग्रेस नेता की धमकी।

April 8, 2023 Rupali Parihar 1 min read
rahul 1

राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज को कांग्रेस नेता ने धमकी दी है। तमिलनाडु के एक कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर राहुल गांधी की सजा पर फैसला देने वाले जज की जुबान काट ली जाएगी। पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि केस में दो साल की सजा सुनाई गई है। सजा के तुरंत बाद उनकी लोकसभा सदस्यता भी रद्द हो गई।

कहा “‘सत्ता में आएंगे तो जीभ काट देंगे “

राहुल गांधी की सदस्यता जाने के खिलाफ कांग्रेस देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है. इसी सिलसिले में तमिलनाडु के डिंडीगुल में पार्टी की एससी/एसटी इकाई ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया. इस दौरान डिंडीगुल के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनिकांदन ने कहा, ”23 मार्च को सूरत कोर्ट के जज ने हमारे नेता को दो साल की सजा सुनाई है. सुनिए जस्टिस वर्मा, जब कांग्रेस की सरकार आएगी, हम आपकी जुबान काट लेंगे. हमारे नेता को जेल भेजने वाले आप कौन होते हैं?”

पुलिस ने किया केस दर्ज।

बीजेपी तमिलनाडु आईटी विंग के प्रमुख सीटीआर निर्मल कुमार ने कांग्रेस नेता का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि हमेशा की तरह तमिलनाडु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। अब कांग्रेस नेता मणिकंदन यह बयान देकर फंस गए हैं. उनके खिलाफ तमिलनाडु पुलिस ने तीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. डिंडीगुल पुलिस ने उनके बयान की जांच शुरू कर दी है।

राहुल गाँधी को मानहानि केस में सुनाई सजा।

राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल, 2019 को लोकसभा चुनाव के दौरान एक रैली में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था. गांधी ने कहा था कि आखिर कैसे सभी चोरों का सरनेम मोदी है. इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक और गुजरात सरकार में पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद राहुल गाँधी को सजा सुनाई गई जिसके चलते उनकी लोकसभा सदस्य्ता भी रद्द कर दी गई।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join