Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Jun 14, 2026 | New Delhi
Education

कोरोना के मामले में लगातार बडोतरी।सरकार एक्शन मैं दिखी!

April 7, 2023 Megha Jain 1 min read
kendra

देश में बीते दिन 195 दिनों के बाद कोरोना के 5,335 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले साल 23 सितंबर को 5,383 मामले दर्ज किए गए थे। कोरोना मामलों की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए अब केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इसके चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज दोपहर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

देश में चार अप्रैल को कोरोना के 3038 और पांच अप्रैल को 4,435 नए मामले मिले थे। इंसाकोग के अनुसार भारत में कोरोना संक्रमण में एक्सबीबी.1.16 वैरिएंट को देखा गया है। संक्रमण में 38.2 प्रतिशत एक्सबीबी.1.16 वैरिएंट है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 25,587 हो गई है। कोरोना से 13 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,929 हो गई है।

कोरोना के चलते कर्नाटक और महाराष्ट्र से दो-दो लोगों की मौतें भी हुई हैं। केरल और पंजाब से एक-एक मौत की सूचना मिली है। इसके अलावा केरल ने कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में सात मामले जोड़े हैं।

इस बीमारी से अब तक देश में 4,47,39,054 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.06 प्रतिशत है। इस दौरान दैनिक संक्रमण दर 3.32 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.89 प्रतिशत दर्ज की गई।

कोरोना से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत दर्ज की गई है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोरोनारोधी टीके की 220.66 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join