Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Jun 15, 2026 | New Delhi
World

दुबई में बस हादसे में घायल हुए भारतीय को 11 करोड़ का मुआवजा।

April 7, 2023 Rupali Parihar 1 min read
dubai bus

2019 में दुबई में एक भीषण बस हादसा हुआ था। उस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे में एक भारतीय युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। अब दुबई की एक अदालत ने भारतीय युवक को पांच लाख दिरहम यानी कि करीब 11 करोड़ रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मुआवजा 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र मुहम्मद बेग मिर्जा को दिया गया है। हादसा तब हुआ था जब छात्र बस से ओमान से संयुक्त अरब अमीरात जा रहा था।

पीड़ित परिवारों को 34 लाख दिरहम मुआवजे के आदेश।

हादसा मेट्रो स्टेशन पार्किंग में हुआ, जब बस एक बैरियर से टकरा गई थी। इससे बस का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इस मामले में बस के ड्राइवर को सात साल की सजा हुई थी और साथ ही उसे पीड़ित परिवारों को 34 लाख दिरहम मुआवजे के तौर पर देने का आदेश दिया गया। मुहम्मद बेग मिर्जा के वकील ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात की इंश्योरेंस अथॉरिटी ने पहले युवक को 10 लाख दिरहम मुआवजे के तौर पर दिए लेकिन इसके खिलाफ उन्होंने दुबई की एक अदालत में याचिका दायर की और 50 लाख दिरहम मुआवजे की मांग की।

भीषण हादसे में बुरी तरह घायल हुए थे बेग मिर्जा।

बेग मिर्जा दुबई के एक अस्पताल में दो महीने से अधिक समय तक भर्ती रहे थे जिनमें से 14 दिनों तक उन्हें बेहोश रहना पड़ा था. उसके बाद और भी कई महीने एक पुनर्वास केंद्र में उन्होंने इलाज में बिताया था. रिपोर्ट के अनुसार, वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग में अपने डिप्लोमा के हिस्से के रूप में अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी कर रहा था और अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सका था.मिर्जा को दुर्घटना के दौरान माथे में गंभीर चोट लगी थी. जिसके कारण डॉक्टरों ने कहा था कि उनके सामान्य जीवन में लौटने की संभावना काफी कम है।

बस ड्राइवर को मिली सात साल की सजा।

हादसा तब हुआ था जब छात्र बस से ओमान से संयुक्त अरब अमीरात जा रहा था. जानकारी के अनुसार दुर्घटना तब हुई थी जब बस चालक ने मेट्रो स्टेशन की पार्किंग के एंट्री गेट पर एक ऊंचाई अवरोधक से टक्कर मार दी थी. जिससे बस का ऊपरी-बायां हिस्सा नष्ट हो गया था. इस मामले में ओमान के मूल निवासी ड्राइवर को 7 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join