Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 24, 2026 | New Delhi
Business

BSNL का मचबचत ऑफर, Jio Airtel का छुटा पसीना

February 12, 2023 Simran Khan 1 min read
BSNL

नई दिल्ली: अगर आप भी बीएसएनएल BSNL की सिम चलाते हैं यानी कि आप अगर बीएसएनएल यूजर (BSNL User) है तो यह खबर आपको एकदम खुश कर देगी क्योंकि बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए लेकर आया है एक ऐसा किफायती और कम दाम वाला रिचार्ज प्लान जिसे देख एयरटेल और जियो तक के पसीने छूट गए हैं.

बीएसएनएल का यह प्लान पूरी तरह से तहलका मचा रहा है. BSNL टेलीकॉम कंपनी का ये प्लान 400 रुपए से कम का है, जिसमें आपको कई सारी सुविधाएं मिल रहीं है. BSNL के इस रिचार्ज प्लान की खास बात यह है कि इस प्लान में आपको ₹400 से कम में लंबी वैलिडिटी का लाभ मिल रहा है.

Bsnl के 397 वाले प्लान ने किया जियो और एयरटेल को फैल

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल का ये प्रीपेड प्लान जो की 397 रुपए का है, ये सभी बीएसएनएल यूजर का दिल जीत रहा है. इस प्लान को अगर आप करवाते हैं तो आपको इस प्लान में कई सारी सुविधाएं मिलेंगी.

सबसे पहले आपको बीएसएनल के इस 397 वाले प्लान की वैलिडिटी बता देते हैं. 397 रुपए वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान की Validity पूरे 200 दिन की है.

एक खास बात बीएसएनएल के इस प्रीपेड प्लान की ये है की इस प्लान में आपको 60 दिनों तक यानी 2 महीने तक प्रतिदिन हाई स्पीड 2GB डाटा दिया जाएगा और इसी के साथ रोजाना 100 एसएमएस s.m.s. भी फ्री मिलेंगे. यदि आपका प्रतिदिन दिया हुआ 2GB हाई स्पीड डाटा खत्म हो जाता है तब भी आपका इंटरनेट बंद नहीं होगा बल्कि उसकी स्पीड कम होकर 40 kbps हो जाएगी.

यह तो हो गई डाटा और एसएमएस की बात, अब इस प्लान में अन्य सुविधा यह भी मिल रही है कि आप अन्य किसी भी नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं, साथ ही इस रिचार्ज को करवाकर आप अपनी मनपसंद कॉलर बैक ट्यून भी लगा सकते हैं.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join