Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 25, 2026 | New Delhi
Religion/Astrology

जाने कब लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण।

April 2, 2023 Rupali Parihar 1 min read
sury grahan

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने वाला है। इस साल कुल 4 ग्रहण लगेंगे जिनमें से पहला सूर्य ग्रहण आने वाले 20 अप्रैल के दिन लगेगा। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है। इससे सूर्य के सामने काला घेरा बन जाता है और पृथ्वी पर अंधकार छा जाता है।

कब है साल का पहला सूर्यग्रहण।

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार साल का पहला ग्रहण सुबह 7 बजकर 03 मिनट शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इस कारण से भारत में सूर्य ग्रहण का सूतककाल मान्य नहीं होगा।

भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण।

ऐसा माना जाता है की सुत्तक काल अशुभ समय होता है। जिस समय ग्रहण लगता है उसकी ग्रहण की पूरी अवधि ही सूतक काल कहलाती है। सूतक काल वहां मान्य होता है जहां से ग्रहण को देखा जा सकता है। साल 2023 में लगने वाले पहले सूर्य ग्रहण को भारत से नहीं देखा जा सकेगा जिस चलते इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इस दौरान सुत्तक काल भारत में नहीं लगेगा।

ठीक 15 दिन बाद होगा चंद्र ग्रहण।

सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ेगा. ये ग्रहण 5 मई को पड़ेगा। बताया जा रहा है कि ये चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। उपछाया चंद्र ग्रहण सामान्यतः आंखों से दिखाई नहीं देता। उपछाया ग्रहण में भी सूतक काल मान्‍य नहीं होता। इस चंद्र ग्रहण के बाद साल में दो और ग्रहण पड़ेंगे. एक सूर्य ग्रहण होगा और एक चंद्र ग्रहण। दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा और साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्‍टूबर को लगेगा।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join