Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Nov 04, 2026 | New Delhi —
Entertainment

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी को हार्डी संधू ने कर दिया कन्फर्म।

April 1, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
pari

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा की शादी की चर्चाए लगातार तेज़ हो रही है। पंजाब के सांसद संजीव अरोड़ा के दोनों को सोशल मीडिया पर बधाई दी तो दोनों के प्रशंसक बेहद खुश थे। वही अब सिंगर और एक्टर हार्डी संधु ने दोनों की शादी पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कंफर्म कर दिया है कि एक्ट्रेस अब अपनी लाइफ में सेटल होने जा रही हैं।

हार्डी संधु ने परिणीति की शादी की खबर को किया कंफर्म

फेमस सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने हाल ही में कहा है कि उनकी को-एक्ट्रेस रह चुकीं परिणीति चोपड़ा अब लाइफ में सेटल होने जा रही हैं। डीएनए को दिए गए इंटरव्यू में हार्डी संधू ने कहा है- मैं बहुत खुश हूं कि आखिरकार परिणीति की लाइफ में ये हो रहा है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। हार्डी संधू ने बताचीत के दौरान कहा- जब हम अपनी स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘कोड नेम: तिरंगा’ की शूटिंग कर रहे थे तो सेट पर उनकी शादी के बारे में चर्चा होती रहती थी।

परिणीति ने बताया था कब करुँगी शादी।

हार्डी संधू ने ये भी शेयर किया कि जब वे अपनी 2022 की स्पाई-थ्रिलर ‘कोड नेम: तिरंगा’ की शूटिंग कर रहे थे तो उनकी शादी के बारे में चर्चा होती थी। उन्होंने डीएनए को बताया, ‘जब हम कोड नेम: तिरंगा की शूटिंग कर रहे थे, तो हम शादी के बारे में चर्चा करते थे और वो कहती थी कि ‘मैं तभी शादी करूंगी, जब मुझे लगेगा कि मुझे सही लड़का मिल गया है।’ सिंगर ने ये भी कंफर्म किया है कि उन्होंने परिणीति से बात की है और उन्हें फोन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, ‘हां, मैंने उन्हें फोन किया और बधाई दी।’

शर्मा कर दिया था राघव ने जवाब।

वहीं राघव से परिणीति के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा था कि मुझसे परिणीति नहीं राजनीति पर सवाल करिए। इसके बाद रिपोर्टर ने उनसे पूछा क्या आप दोनों शादी करने वाले तो राघव ने फिर वही जवाब दोहराया। एक बार फिर जब रिपोर्टर ने परिणीति और उनकी शादी के बारे में सवाल किया तो वह बोले कि अगर शादी करेंगे तो आपको बताएंगे। राघव ने आगे कहा कि अगर मैं शादी करूंगा तो आपको जरूर बता दूंगा।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join