Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Wed, Apr 29, 2026 | New Delhi ☀
Entertainment

जानी मानी सिंगर रुचिस्मिता गुरु ने की आत्महत्या।।

March 29, 2023 Megha Jain 1 min read
SINGR

आए दिन इंडस्ट्री से किसी न किसी के सुसाइड की खबर सामने आती ही रहती है। अभी दो दिन पहले ही भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के सुसाइड की खबर सामने आई थी। उनकी खबर अभी दबी भी नहीं थी कि एक और स्टार के सुसाइड की खबर सामने आ गई है। बता दें कि उड़िया एक्ट्रेस और सिंगर रुचिस्मिता गुरु के आत्महत्या की खबर सामने आई है। बता दें कि रुचिस्मिता गुरु का शव उनके रिश्तेदार के घर पर मिला है।

26 मार्च को कर ली थी आत्महत्या (Ruchismita Guru)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस और सिंगर रुचिस्मिता गुरु ने 26 मार्च को आत्महत्या कर ली है। रुचिस्मिता गुरु का शव खराब परिस्थितियों में उनके रिश्तेदार के घर पर मिला है। बताया जा रहा है कि वह अपने एक रिश्तेदार के घर में पंखे से लटकी मिलीं।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रुचिस्मिता गुरु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल अभी तक एक्ट्रेस की मौत की खबर की वजह सामने नहीं आई है। रुचिस्मिता गुरु सोनेपुर जिले की रहने वाली थीं और बालनगीर के तालपली एरिया में परिवार के साथ रहती थीं। बताया जा रहा है कि वे सुड़ापाड़ा में अपने अंकल के लिए यहां गई थीं।

मां ने किया खुलासा

दूसरी ओर मां ने दावा किया है कि रुचिस्मिता गुरु पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी थीं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद काफी बातें क्लियर हो जाएंगी। जब से यह खबर मीडिया में आई है तब से ही उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। बताते चलें कि रुचिस्मिता गुरु ने सिंगिंग के कई स्टेज शो किए और इसके साथ ही वह एक्टिंग में काफी एक्टिव थीं।

Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join