Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 02, 2026 | New Delhi
Politics

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने से उनके सियासी कर‍ियर पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. 

March 28, 2023 Megha Jain 1 min read
si

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर बीजेपी नीत केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की उच्च स्तरीय बैठक के बाद प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके भाई ने क्या किया, अडानी का मुद्दा उठाया और संसद में सवाल पूछे, इसीलिए ये सब हुआ है. 
प्रियंका गांधी ने इतना तक कह दिया कि देश का प्रधानमंत्री कायर है कायर। राजनीतिक प्रपंच में फंसी कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमलावर नजर आ रही है तो बीजेपी के भी कई नेता कांग्रेस पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं उसी में से एक केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने लंदन और अब भारत में झूठ बोलाकांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द हो गई है। वहीं अब उन्हें सरकारी बंगला भी खाली करने का नोटिस दे दिया गया है। इस मुद्दे पर भी हंगामा मचा हुआ है। अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के सरकारी आवास खाली करने को लेकर कहा कि मकान उनका नहीं, आम लोगों का है।

लंदन और अब भारत में झूठ बोला

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने लंदन और अब भारत में झूठ बोला। स्मृति ईरानी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “राहुल गांधी का राजनीतिक मनोविकार पूरे प्रदर्शन पर है। वह लंदन में और भारत में संसद के अंदर और बाहर झूठ बोल रहे हैं। राहुल गांधी के निशाने पर हैं पीएम मोदी और पीएम मोदी के निशाने पर देश का विकास है।”

बीजेपी कांग्रेस को घेर रही है।

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की स्मृति ईरानी पर विवादित टिप्पणी पर भी बीजेपी कांग्रेस को घेर रही है। वहीं स्मृति ईरानी ने भी इसपर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ने जो बोला, उसे मैंने सुना है। वो शब्द राहुल गांधी के हैं, संस्कार सोनिया गांधी के हैं बस जुबान युवा कांग्रेस की है। ये पहले युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं हैं जो अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। जब तक राहुल और सोनिया हैं तब तक जो नेता प्रमोशन चाहेगा, वो मुझपर इस तरह की टिप्पणियां करता रहेगा।”

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join