Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, May 18, 2026 | New Delhi
Religion/Astrology

Diwali 2024: दीवाली की सफाई के दौरान अपने घर ​से निकालें ये चीजें, जानिए डीटेल्स

October 14, 2024 Sneha 1 min read
Diwali 2024 2

Diwali 2024

दीवाली का त्योहार खुशियों और समृद्धि का प्रतीक है. इस पर्व पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ वास्तु दोषों के कारण मां लक्ष्मी आपके घर में नहीं आतीं? इसलिए, दीवाली से पहले कुछ महत्वपूर्ण चीजों को घर से बाहर करना जरूरी है. आइए जानें, किन चीजों को घर से बाहर कर वास्तु दोष दूर कर सकते हैं और मां लक्ष्मी का स्वागत कर सकते हैं.

Diwali 2024 1

टूटी-फूटी चीजें

टूटी-फूटी चीजें जैसे कांच, बर्तन, फर्नीचर या कोई अन्य सामान घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं. यह आर्थिक नुकसान और तनाव का कारण बन सकता है. इसलिए, दीवाली से पहले सभी टूटी-फूटी चीजों को घर से बाहर कर दें या उन्हें ठीक करवा लें.

बंद घड़ियां और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

बंद घड़ियां और खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण घर में रुकावट और नकारात्मकता का संकेत देते हैं. इन्हें समय पर ठीक करवाएं या हटा दें. बंद घड़ियां समय की रुकावट का प्रतीक होती हैं, जिससे जीवन में प्रगति रुक सकती है.

Diwali 2024

बेकार और पुरानी चीजें

घर में रखी बेकार और पुरानी चीजें जैसे पुराने कपड़े, किताबें, और अखबार नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं. इन्हें निकालने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इससे घर में नई ऊर्जा आती है और मां लक्ष्मी का स्वागत होता है.

पौधों की देखभाल

सूखे और मुरझाए हुए पौधे घर में अशुभता का संकेत देते हैं. इन्हें तुरंत हटाएं और उनकी जगह हरे-भरे और ताजे पौधे लगाएं. स्वस्थ और हरे-भरे पौधे सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक होते है.

घर की सफाई

दीवाली से पहले घर की अच्छी तरह सफाई करें. कोनों, दराजों, और अलमारियों में जमी धूल और गंदगी को हटाएं. घर की सफाई से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है.

पूजा स्थल की साफ-सफाई

पूजा स्थल की विशेष सफाई करें. मंदिर में जमी धूल, पुराने फूल, और पूजा सामग्री को हटा दें. मंदिर में नई और ताजगी भरी सामग्री रखें. मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर को भी साफ करें.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join