Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 25, 2026 | New Delhi
Entertainment

सलमान खान की तरफ से राखी सावंत ने मांगी माफी। बोलीं- सलमान नेक इंसान है, प्लीज छोड़ दो।

March 27, 2023 Rupali Parihar 1 min read
rakhi 1

राखी सावंत किसी ना किसी वजह से अक्सर चर्चाओं बनी रहती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस रमजान के महीने में रोजा रख रही हैं और दोस्तों के साथ इफ्तार पार्टी कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने पैपराजी से बात की। जिसका वीडियो सामने आया है। जहां उन्होंने सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

राखी सावंत ने कहा सलमान खान गरीबों के दाता है।

राखी सावंत ने कहा- सलमान खान एक नेक इंसान हैं..गरीबों के दाता है, एक लेजेंड है.. सलमान भाई के लिए दुआ करो, वो लोगो के लिए इतना करते हैं.. मैं चाहती हूं सलमान भाई के दुश्मनों की आंखें फूट जाए। उनकी याददाश्त शक्ति खत्म होजाए.. मैं अल्लाह से दुआ करती हूं कि कोई मेरे सलमान भाई के लिए बुरा न सोचे। इतना ही नहीं, राखी सावंत ने बिश्नोई समाज से माफी मांगी। कान पकड़कर उठक-बैठक भी किए।

वो बहुत नेक इंसान है – राखी सावंत

राखी सावंत ने आगे कहा, “मैं ये कहना चाहती हूं उन लोगो को जो सलमान भाई के अगेंस्ट इंटरव्यू दे रहे हैं कि उन्होंने क्या बिगाड़ा है तुम्हारा… क्यों मेरे भाई के बीच हाथ धो के पड़े हो.. वो बहुत नेक इंसान है। उनका पीछा प्लीज छोड़ दो। सलमान भाई इतने अमीर हैं लेकिन वो लोगो के लिए सब करते हैं.. उन्होंने मेरी मां के लिए बहुत कुछ किया है।”

बिश्नोई समाज के बारे में कही यह बात

राखी ने आगे बिश्नोई समाज के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं अल्लाह से दुआ करती हूं कि कोई मेरे सलमान भाई के लिए बुरा न सोचें। इतना ही नहीं, राखी सावंत ने बिश्नोई समाज से माफी मांगी। कान पकड़कर उठक-बैठक भी किए। हाथ जोड़े कि वह सलमान खान भाई की तरफ से बिश्नोई समाज से माफी मांगती हैं। कहती हैं कि एक्टर पर बुरी नजर मत रखो। उनको टारगेट न करो।’

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join