Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 10, 2026 | New Delhi
Sports

मुंबई इंडियंस महिला टीम ने जीता प्रीमियर लीग का खिताब। पहले खिताब को किया अपने नाम।

March 27, 2023 Rupali Parihar 1 min read
match

मुंबई इंडियंस की टीम ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम ने रविवार , 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हरा दिया। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 134 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

नताली ने की अहम साझेदारियां।

नताली ने अमेलिया केर के साथ चौथे विकेट के लिए 20 गेंद पर नाबाद 39 रन की साझेदारी की। अमेलिया केर आठ गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहीं। नताली ने इससे पहले तीसरे विकेट के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 74 गेंद पर 72 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत 39 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुईं। हीली मैथ्यूज ने 13 और यास्तिका भाटिया ने चार रन बनाए। दिल्ली के लिए राधा यादव और जेस जोनासेन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

इस्सी वोंग ने गेंद से फिर किया कमाल

फाइनल मुकाबले की शुरुआत नाटकीय रही और मुंबई इंडियंस की गेंदबाज इस्सी वोंग ने फुलटॉस गेंदों पर पहले तीन विकेट लिए पहले दो फैसलों के लिए तीसरे अंपायर की मदद ली गई. इस्सी वोंग ने सबसे पहले शेफाली वर्मा को चलता किया. शेफाली ने लॉन्ग-ऑन पर छक्का और अगली गेंद पर चौका लगाकर शुरूआत की, लेकिन फिर वह एमिलिया केर को प्वाइंट में कैच देकर चलती बनीं. इस्सी वोंग ने इसके बाद एलिस कैप्सी को खाता खोले बिना रवाना किया।

दिल्ली की खराब शुरुआत।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में ही शेफाली वर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके दो गेंद बाद ही एलिस कैप्सी भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गईं। दोनों विकेट इस्सी वोंग को फुल टॉस गेंद पर मिले। इसके बाद कप्तान लैनिंग ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मिलकर पारी संभाली, लेकिन पांचवें ओवर में जेमिमा भी नौ रन बनाकर वोंग की फुलटॉस पर आउट हो गईं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join