Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री भोपाल आयेंगे।।

March 23, 2023 • Megha Jain• 1 min read
pm modi

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एमपी का सौभाग्य है कि पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सभी बड़े दिग्गज भोपाल आ रहे है। पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मोदी राजनाथ सिंह सेना के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 24 अप्रैल को एक बार फिर पीएम जनता के कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस अवसर पर यहां पहली बार आयोजित कार्यक्रम को संबोधित और पंचायत के प्रतिनिधियों से बात करेंगे।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं देशभर से चुनी गईं पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य सरकार ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा मध्यप्रदेश की जिला पंचायत भोपाल एवं नरसिंहपुर को 50-50 लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये जायेंगे। दोनों ही जिला पंचायतों ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किये हैं।

यह कार्यक्रम राजधानी के जंबूरी मैदान पर आयोजित किया जा सकता है और इसमें प्रदेशभर से पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अंतिम रूप देने का निर्णय लेंगे।

इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 31 मार्च और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को भोपाल आ रहे हैं। रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री के भोपाल आगमन को लेकर भोपाल पुलिस और मंत्रालय में अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही भोपाल पुलिस प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर रूट का रिहर्सल भी करने वाली है। दुनिया में कुछ देशों के बीच चल रहे तनाव के साथ ही रूस व यूक्रेन के बीच युद्ध से उपजे नए हालातों पर इस सम्मेलन में मंथन किया जाएगा। पूर्वोत्तर देशों में जारी सैन्य गतिविधियों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। अहम मीटिंग के मद्देनजर राजधानी भोपाल सहित अन्य शहरों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के हजारों जवान बुलाए जाएंगे

बता दें कि प्रधानमंत्री एक अप्रैल को भी भोपाल आ रहे हैं। यहां कुशाभाऊ ठाकरे हाल में रक्षा मंत्रालय की एक बैठक होगी, जिसमें वे शामिल होंगे। बैठक को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 31 मार्च को भोपाल पहुंच जाएंगे। बैठक में तीनों सेना प्रमुख शामिल होंगे।

31 को  मोहन भागवत भोपाल आएंगे  
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी 31 मार्च को भोपाल आ रहे हैं। वे यहां सिंधी समाज द्वारा लाल परेड मैदान में आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join