Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Jul 27, 2026 | New Delhi
Politics

भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कहाँ आसान होता है ‘न्याय’ के लिए लड़ना

March 23, 2023 Megha Jain 1 min read
bhupeshbbghel

राहुल गांधी को गुजरात के सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा देने पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, मीडिया को भी दबाने की कोशिश है, न्यायपालिका को प्रभावित करने की कोशिश है और राजनीतिक दल के लोगों पर इसी स्तर पर जाकर वो कार्रवाई कर रहे हैं।

उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में कहा, केंद्र की कार्रवाई से कांग्रेस डरेगी नहीं। भाजपा व्‍यक्तिगत तौर पर कार्रवाई कर रही है। इस साफ जाहिर होता है भाजपा कांग्रेस और राहुल गांधी से डर गई है।

राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने पर भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। देश में कानून से बढ़कर कोई नहीं है। कोर्ट के इस फैसले से राहुल गांधी को सबक लेना चाहिए। कांग्रेस अपना अस्तित्‍व बचाने में लगी हुई है।
 

बतादें कि गुजरात की सूरत जिला अदालत ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 2019 में उनकी ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी को लेकर मानहानि के मामले में दोषी ठहराया। गांधी को आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत दोषी ठहराया गया। सूरत जिला अदालत ने राहुल गांधी को दो साल की सजा की सुनाई है। हालांकि कोर्ट ने सजा को 30 दिन के लिए सस्‍पेंड भी कर दिया है।

भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा

कहाँ आसान होता है ‘न्याय’ के लिए लड़ना.. हमारे पौराणिक ग्रंथ अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश हैं, वही जीवनमार्ग है. देश की आज़ादी का संघर्ष भी उसी जीवनमार्ग से गुजरा है. आदरणीय @RahulGandhi जी का जीवनमार्ग भी वही है. तानाशाह सामने हैं तो क्या? जो वंचित हैं वे सब तो साथ हैं..

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join