Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Fri, Apr 24, 2026 | New Delhi ☀
Entertainment

बर्थडे पर कंगना ने शेयर की पोस्ट। जानें क्यों मांगी कंगना ने माफ़ी।

March 23, 2023Rupali Parihar 1 min read
kngna

कंगना रनोट आज अपना 36वां बर्थडे मना रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने फॉलोवर्स, फैंस और यहां तक कि नफरत करने वालों के लिए एक संदेश शेयर किया। इस वीडियो में कंगना उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करती दिख रही हैं, जो उनसे प्यार करते हैं और उनके शुभचिंतक हैं। इसके साथ ही वीडियो में कंगना अपने दुश्मनों से माफी मांगती भी नजर आ रही हैं।

माता पिता को दिया धन्यवाद।

कंगना अपने बर्थडे से पहले ही उदयपुर के लिए रवाना हो गईं थीं। यहां से उन्होंने बॉटल ग्रीन और मैजेंटा कलर की साड़ी में फैंस के लिए खास मैसेज रिकॉर्ड किया। साड़ी को गोल्ड ज्वैलरी और एक रेड बिंदी के साथ इसे कंप्लीट किया। वीडियो की शुरुआत उन्होंने अपने माता और पिता, गुरु, कुलदेवी को धन्यवाद कहने के साथ की। फैंस के साथ-साथ कंगना ने अपने दुश्मनों को भी नहीं बख्शा और उन्हें भी लगे हाथ थैंक्यू कह ही दिया।

नफ़रत करने वालो को दिया धन्यवाद।

“मेरे शत्रु, जिन्होंने आजतक मुझे कभी आराम नहीं करने दिया। चाहे जितनी भी सफलता मिली, फिर भी मुझे सफलता के मार्ग पर तत्पर रखा। मुझे लड़ना, संघर्ष करना सिखाया। उनकी भी मैं हमेशा आभारी रहूंगी।” कंगना ने वीडियो में आगे कहा- “दोस्तों मेरी विचारधारा बहुत सरल है, मेरा आचरण, सोच भी बहुत सरल है और मैं हमेशा ही सबका अच्छा चाहती हूं। इसके चलते अगर मैंने कभी किसी के लिए लिए कुछ कहा हो और उनको उसका दुख हुआ हो, ठेस लगी हो तो, मैं उसके लिए भी क्षमा चाहती हूं। आचरण, विचार सरल होते हैं और मैं हमेशा सभी के लिए अच्छी चीजें चाहती हूं। इसलिए मैं मैं उन लोगों से माफी मांगती हूं जिन्हें जाने अंजाने में कुछ गलत कह दिया हो।

Tags:
Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join