Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 03, 2026 | New Delhi
India

पत्रकार जगत में शोक की लहर।।आपकी लेखनीय हमेशा याद रहेगी।।

March 23, 2023 Megha Jain 1 min read
abahy

इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का गुरुवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे। अंतिम संस्कार आज शाम 5:00 बजे पंचकुइया मुक्तिधाम पर होगा। शहर के कई प्रमुख मुद्दों को उन्होंने प्रमुखता से उठाया था। इसके साथ ही वह खेलों से भी जुड़े रहे, खासकर टेबल टेनिस से। लंबे समय तक वह मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन के अध्यक्ष रहे और फिर आजीवन अध्यक्ष पद पर बने रहे। शहर में सबसे पहला इनडोर उनके प्रयासों से ही बना था

इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी की स्वर्गीय पत्नी विमल छजलानी का भी निधन आज के दिन भोपाल में हुआ था। ऐसे में छजलानी परिवार को एक और आघात हुआ है। अभय छजलानी जाने माने पत्रकार होने के साथ ही खेल जगत से भी जुड़े हुए थे।

अभयजी का जन्म 4 अगस्त 1934 को हुआ था और 1955 में पत्रकारिता से जुड़े थे। उन्होंने पत्रकारिता के विश्व के प्रमुख संस्थान थाम्सन फाउंडेशन, कार्डिफ से स्नातक की डिग्री हासिल की थी। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र से इस प्रशिक्षण के लिए चुने जाने वाले वह पहले पत्रकार रहे। उन्होंने कई शीर्ष पत्रकार तैयार करने में भी मदद की। साथ ही कई सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया। वह लंबे अर्से तक नईदुनिया के कार्यकारी संपादक और प्रबंध संपादक भी रहे।

2009 में पद्म श्री से किया गया सम्मानित 

वह मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने शहर के कई खास मुद्दों को भी उठाया। वह इंदौर दैनिक नई दुनिया के पूर्व मुख्य संपादक भी रह चुके हैं। वह इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष थे इसके लिए उन्हें 2002 में चुना गया था।

सीएम शिवराज ने जताया दुःख

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर लिखा है कि, वरिष्ठ पत्रकार, पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। आपका अवसान पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।।ॐ शांति।।

भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया।।।

सीएम भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से मृतात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोककुल परिजनों को इस दुखद घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है

कमलनाथ ने कहा वो हमारे दिलो में रहेंगे।।

पत्रकारिता जगत की विशिष्ट पहचान पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ। हिन्दी पत्रकारिता के आधारस्तंभ छजलानी जी हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। “भावपूर्ण नमन”

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join