Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

राहुल गांधी होंगे कोर्ट में पेश।।मोदी बयान को लेकर की थी टिप्पणी।।।

March 23, 2023 • Megha Jain• 1 min read
rahul gga

राहुल राहुल गांधी अपने उल्टे सीधे बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं कभी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी चर्चा में होते हैं तो कभी अपने बयानों को लेकर के राहुल गांधी चर्चा में रहते हैं बीजेपी हमेशा राहुल गांधी पर आरोप लगाती है कि उन्हें बोलने के लिए भी पिए लगता है और हाल ही में ही ऐसा ही कुछ हुआ जब 2019 में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर के खास टिप्पणी कर दी इस पर उनके ऊपर एफ आई आर दर्ज की गई आज 9:00 बजे उसी का जवाब देने के लिए राहुल गांधी कोर्ट में पेश होंगे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में सूरत कोर्ट आज फैसला सुनाएगी। सुनवाई के लिए राहुल गांधी दिल्ली से सूरत रवाना हो गए हैं। फैसला सुनाते समय राहुल गांधी खुद कोर्ट में मौजूद रहेंगे।

यह पूरा मामला साल 2019 का है जब चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि सभी मोदी सरनेम वाले चोर हैं। भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के मामले में राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की थी।

सूरत कोर्ट में राहुल गांधी की चौथी पेशी

इससे पहले कांग्रेस नेता अमित चावड़ा ने बताया कि राहुल गांधी सुबह सूरत पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वह सीधे कोर्ट परिसर पहुंचेंगे, जहां सुबह 11 बजे कोर्ट की कार्यवाही शुरू होगी। चुनावी रेली के दौरान मोदी सरनेम को लेकर भाजपा के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी पर मानहानि का दावा ठोका था। राहुल गांधी इससे पहले तीन बार सूरत की कोर्ट में हाजिर रह चुके हैं।

राहुल गांधी ने कोर्ट के अंदर अपने बयान में कहा था कि वो खुद पर लगे आरोप से इनकार करते हैं। राहुल ने कहा था कि उन्होंने चुनावी रैली में ऐसा कहा था, ये उन्हें याद नहीं है। राहुल गांधी को लेकर कोर्ट के फैसले की संभावनाओं को देखते हुए गुजरात कांग्रेस के नेता अभी से ही सूरत पहुंच चुके हैं।

जीपीसीसी अध्यक्ष जगदीश ठाकोर, विधायक दल के नेता अमित चावड़ा, गुजरात के एआइसीसी प्रभारी रघु शर्मा और विधायकों सहित राज्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूरत में हैं। सूरत में राहुल गांधी के स्वागत के लिए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता जुट रहे हैं।

मोदी सरनेम पर क्या कहा था राहुल गांधी ने

राहुल गांधी ने कर्नाटक में 13 अप्रैल 2019 की चुनावी रैली में कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कामन क्यों है। सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?

उन्होंने (राहुल ने) स्पष्ट कर दिया है कि अदालत का जो भी फैसला होगा, वह उसका सम्मान करेंगे. हम अपने नेता का स्वागत करेंगे और अपना समर्थन प्रकट करेंगे. कांग्रेस ऐसे मामलों से नहीं झुकेगी.’’

ठाकोर ने बताया कि गांधी सुबह नौ बजे सूरत की अदालत में पेश होंगे. उन्होंने ट्वीट किया कि पार्टी ‘‘बीजेपी की तानाशाही’’ के आगे नहीं झुकेगी और उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए उपस्थित रहने की अपील की. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की जनवरी में संपन्न ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद उनका यह पहला गुजरात दौरा है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join