Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

सारा अली खान ने डायरेक्टर को कहा ​की उनको फिल्म से निकाल दे

March 22, 2023 Sneha 1 min read
sara

दरअसल अपनी आने वाली नई फिल्म के चलते सारा अली खान आज कल काफी चर्चा में है. उनकी ‘लव आज कल’ और ‘कूली नंबर 1’ बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गइ्र थी. जिसकी वजह से अब एक्ट्रेस जोरो शोरो से अपनी न्यू फिल्म ‘गैसलाइट’ के लिए प्रमोशन करती नजर आई.इसी दौरान सारा ने अपने पहले कुछ एक्सपीरियंस भी शेयर किए. जिसमें उन्होनें ये भी बताया की एक बार उन्होनें खुद डायरेक्टर को फोन करके कह दिया था की उन्हे फिल्म से निकाल दिया जाए.

सारा की फिल्म ‘लव आज कल’ और ‘कूली नंबर 1’ बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी.सारा ने बताया की कोरोना के दौरान उन्होनें अपनी फिल्मों को दोबारा से देखा और तब उन्हे ये एहसास हुआ के वे कितनी खराब एक्टिंग करती है.उस वक्त उनकी फिल्म अतरंगी रे आने वाली थी और वे अपनी पुरानी फिल्मों की एक्टिंग को देख कर डर गई थी. तब उन्होनें अतरंगी रे के डायरेक्टर को खुद फोन करके कहा की उन्हें फिल्म से निकाल दिया जाए.

उनका कहना है की वे अपनी खराब एक्टिंग को देखकर काफी डर गइ्र जिससे उन्हे बाद में ये पता चला की वे कहां गलतियां कर रही है.उन्होनें ये भी बताया की वे अपनी ही दूनिया में मग्न रहती थह जो की उनको नही रहना चाहिए था.सारा ने बताया की एक बेहतर एक्ट्रेस बनने के लिए ये बे​हद जरूरी था की वे अपने इस ला ला लैंड से बाहर आए और अपनी गलतियों को एक्सेप्ट करें.

एक वक्त पर उन्होनें अतरंगी रे के डायरेक्टर आनंद एल रॉय को फोन कर कहा था की उन्हें इस फिल्म से निकाल दिया जाए जिसपे डायरेक्टर ने उन्हे समझाते हुए ये कहा की जब हम गिरते है तो आपको ना केवल खड़ा होना होता है लेकिन आपको भागना भी होता है और डायरेक्टर ने उन्हें ये फिल्म करने की सलाह दी.

हालही में उनकी नई मूवर रीलीज होने जा रही है जिसका नाम है गैसलाइट इसमें उनके को ऐक्टर चित्रांगदा और विक्रांत मैस्सी ने सारा की तारीफ करते हुए उन्हे एक अच्छा ओर बेहतर इंसान बताया.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join