Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, May 28, 2026 | New Delhi
Politics

BJP का सदस्यता अभियान आज से शुरू, तीन चरणों में होगा यह अभियान

September 2, 2024 Sarita Singh 1 min read
Untitled design 2024 09 02T103535.125

BJP सदस्यता अभियान

BJP सदस्यता अभियान आज से शुरू हो गया है। 2 सितंबर को शाम 5 बजे पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के तहत सबसे पहले खुद पीएम मोदी पार्टी के सदस्य बनेंगे, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे.

इस अभियान के तहत पार्टी का सदस्य बनने के लिए आप घर बैठे ही ऑनलाइन मोड से सदस्य बन सकते है. पूरे देश बीजेपी के 18 करोड़ सदस्य हैं, जोकि सोमवार को शून्य पर आ जाएंगे और फिर एक नए सिरे से लोगों को सदस्य बनाने का काम शुरू होगा. इस अभियान के तहत पार्टी ने हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी लोगों को बीजेपी से जोड़ने का काम करेंगे।

कैसे बन सकते हैं सदस्य

पार्टी का सदस्य बनने के लिए आप ऑनलाइन सदस्यता ले सकते हैं। बीजेपी पार्टी का यह सदस्यता अभियान ऑनलाइन मोड पर शुरू किया जा रहा है. इस अभियान में मिस्ड कॉल, नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूरआर कोड स्कैन करके कोई भी सदस्य बन सकता है.

भारतीय जनता पार्टी में कोई भी व्यक्ति सिर्फ 6 साल ही पार्टी का सदस्य रह सकता है, 6 साल होने के बाद एक बार फिर से पार्टी का सदस्य बनाया जाता बता दे की साल 2014 में लगभग 110 मिलियन लोग बीजेपी के सदस्य बने थे और 2019 में लगभग 70 मिलियन लोग सदस्य बने थे.

देश का कोई भी नागरिक 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर या फिर नमो ऐप के माध्यम से भाजपा की सदस्यता ले सकता है।

तीन चरणों में होगा सदस्यता अभियान

Untitled design 2024 09 02T103649.043

बीजेपी पार्टी का सदस्यता अभियान तीन चरणों में होगा। इस सदस्यता अभियान का पहला चरण 2 सितम्बर से लेकर 25 सितंबर तक होगा। पहले चरण की सदस्यता का विश्लेषण करने के बाद 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान का दूसरा चरण चलेगा।

16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दूसरा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान में जुड़ कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए केंद्रीय मंत्रियों सहित पार्टी के जनप्रतिनिधियों को भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम करते हुए भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए कार्य किया है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर सदस्यता अभियान में अपनी भूमिका का निर्वहन करना है।

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

Untitled design 2024 09 02T102650.036

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि पहले चीन की कम्युनिस्ट पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हुआ करती थी लेकिन 2014 में जब बीजेपी के 11 करोड़ सदस्य हो गए तो यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। बीजेपी में हर 6 वर्ष बाद सदस्यों की संख्या शून्य हो जाती है इसलिए सदस्यता अभियान चलाकर बीजेपी फिर से नए सदस्य बना रही है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join