Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 03, 2026 | New Delhi
Politics

मन की बात: पीएम मोदी ने की मध्य प्रदेश के सफाई कर्मियों की सराहना, स्टार्टअप्स और राष्ट्रीय प्रगति पर जोर

August 25, 2024 Durgesh Yadav 1 min read
Mann ki baat

चंद्रयान 3 की उपलब्धि पर गर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 113वें एपिसोड में देशवासियों से संवाद किया. इस कार्यक्रम में उन्होंने देश के विकास, राष्ट्रीय उपलब्धियों और समाज में हो रहे सकारात्मक बदलावों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री ने सबसे पहले 23 अगस्त को चंद्रयान 3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल भारत के वैज्ञानिकों के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी है. इस दिन को पहली बार “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” के रूप में मनाया गया, जो भविष्य में भारत के अंतरिक्ष मिशनों के प्रति एक नई दिशा का प्रतीक है.

mkb1

स्टार्टअप्स में युवा की बढ़ती भागीदारी

प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप्स के क्षेत्र में भारतीय युवाओं की बढ़ती भागीदारी पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत स्टार्टअप्स के माध्यम से तेजी से आगे बढ़ रहा है. युवा आज नए विचारों और तकनीकी नवाचारों के साथ आगे आ रहे हैं, जो न केवल उन्हें आत्मनिर्भर बना रहे हैं, बल्कि देश के आर्थिक विकास में भी योगदान दे रहे हैं. स्टार्टअप्स ने आज भारत को एक वैश्विक पहचान दिलाई है, और यह विकसित भारत की नींव को और मजबूत कर रहा है.

हर घर तिरंगा अभियान और एक भारत श्रेष्ठ भारत

पीएम मोदी ने 15 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की सफलता का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि इस साल देशभर में लोगों ने बड़ी उत्साह के साथ अपने घरों में तिरंगा फहराया. कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक, तिरंगा यात्रा ने देश की एकता और अखंडता का परिचय दिया. उन्होंने इसे ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का प्रतीक बताया और कहा कि इस अभियान ने देशवासियों को देशभक्ति की भावना से भर दिया है.

राजनीति में युवाओं की रुचि

प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी चर्चा की कि देश के युवा राजनीति में शामिल होने के लिए तैयार हैं. उन्होंने बताया कि इस साल स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले एक लाख युवाओं को राजनीति से जोड़ने का आह्वान किया था. इस आह्वान पर युवाओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिससे यह साबित होता है कि देश के युवा राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं. उन्हें बस सही मार्गदर्शन और अवसर की आवश्यकता है.

mkb2
वन्य जीवों के प्रति प्रेम और संरक्षण

पीएम मोदी ने असम के तिनसुकिया जिले के बारेकुरी गांव का उदाहरण देते हुए जानवरों के प्रति भारतीय समाज के प्रेम का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि इस गांव में मोरान समुदाय के लोग ‘हूलॉक गिबन्स’ नामक वन्य जीवों के साथ मिल-जुलकर रहते हैं. गांव के लोग अपने पारंपरिक मूल्यों का पालन करते हुए इन जीवों के साथ संबंध बनाए हुए हैं. इसी तरह, अरुणाचल प्रदेश के युवाओं ने 3-D प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करके वन्य जीवों को शिकार होने से बचाने की अनूठी पहल की है.

झाबुआ के सफाई कर्मियों की प्रशंसा

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के सफाई कर्मियों की विशेष प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि झाबुआ के सफाई कर्मियों ने “कचरे से संपदा” के विचार को वास्तविकता में बदलकर दिखाया है. उन्होंने बताया कि सफाई कर्मियों ने एक पार्क में कचरे से अद्भुत आर्ट वर्क तैयार किया है, जो उनके रचनात्मकता और समर्पण का प्रतीक है.

प्रधानमंत्री ने अंत में देशवासियों को उत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे सकारात्मक प्रयास ही विकसित भारत की दिशा में हमारी यात्रा को मजबूत बना रहे हैं.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join