Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 29, 2026 | New Delhi
Entertainment

Sanjay Dutt: किलर विलेन के रोल निभाने के बाद ‘रोमांस’ करना चाहते है दत्त

August 11, 2024 Farha Khan 1 min read
Picsart 24 08 11 08 33 52 721

Sanjay Dutt

आज भी 80 90 के दशक वाले कुछ हीरो हीरोइन ऐसे है जो बॉलीवुड में कई नई हस्तियों को पीछे कर रहे है. इन्हीं में से एक है सबके दिलों पर छाप छोड़ देने वाले बॉलीवुड स्टार संजय दत्त. दत्त आजकल काफी सुर्खियां बटोरते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि इन दिनों वह नेगेटिव किरदार में नजर आ रहे है. लेकिन उनका किरदार लोगों को इस कदर पसंद आ रहा है कि वह अपने किरदार के जरिए ही सुर्खियां बटोर रहे हैं.

इन दिनों बॉलीवुड स्टार संजय दत्त किलर विलन के रोल बहुत ही बाखूबी निभा रहे है. उन्होंने विलेन का किरदार निभाते हुए KGF 2 और लियो जैसी फिल्म में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने का काम किया. सुपर डुपर हिट विलेन के ऐक्शन को देख उन्हें और भी कई सारे विलेन के रोल ऑफर हो रहे है. आने वाली अपकमिंग फिल्मों में भी संजय दत्त कुछ किलर विलेन के रोल निभाते हुए आपको नजर आने वाले हैं. लेकिन अब यह खबर भी निकलकर सामने आ रही है कि संजय दत्त अब विलेन के रोल नहीं बल्कि कोई रोमांटिक फिल्म करने की इच्छा रख रहे हैं.

Picsart 24 08 11 08 33 14 935

सुपर हॉट फिल्म ‘साजन’ जैसा रोल फिर निभाएंगे Sanjay Dutt

दोस्तों सुपरहिट फिल्म “साजन” को आए हुए काफी साल हो गए. लेकिन उस फिल्म को लोग आज भी याद रखते है. इस फिल्म में संजय दत्त ने काफी फिल्मी और रोमांस भरा रोल निभाया था. यही वजह भी है की साजन फिल्म को लोग आज भी याद रखते है. अब एक इंटरव्यू में संजय दत्त का कहना है कि वो ऐसा ही रोल फिर से निभाना चाहते है.

रोमांटिक फिल्म करने तैयार है संजय दत्त

आपको बता दें, अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान संजय दत्त ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा है कि अगर कोई अच्छी फिल्म आती है तो वह उस फिल्म में रोमांटिक किरदार निभाने की इच्छा रखते है. उन्होंने इसी इंटरव्यू में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म साजन का भी जिक्र किया. साजन फिल्म का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मैं एक और साजन कर सकता हूं. हाल ही में संजय दत्त की एक फिल्म का गाना लॉन्च हुआ है इस दौरान उन्होंने यह सब बातें कही है. वैसे पब्लिक को भी संजय दत्त का चाहे नेगेटिव किरदार हो या फिर पॉजिटिव सभी रोल पसंद आते है. वो अपने हर एक किरदार को इस तरीके से निभाते हैं कि उसकी छाप पब्लिक के दिलों पर छा जाती है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join