Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Jun 15, 2026 | New Delhi
World

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग करेंगे रूस का दौरा। चीनी विदेश मंत्रालय की पुष्टि।

March 17, 2023 Rupali Parihar 1 min read
china 2

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 20 से 22 मार्च तक रूस की यात्रा पर रहेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह घोषणा की। शी इस यात्रा के दौरान रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करेंगे। तीसरी बार राष्ट्रपति चुने जाने के बाद शी जिनपिंग का ये पहले रूस दौरा होगा. जिनपिंग की ये यात्रा ऐसे समय पर हो रही है, जब चीन यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग में शांति बहाली के लिए मध्यस्थता करने की कोशिश कर रहा है।

चीनी विदेश मंत्रालय ने की घोषणा

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक ब्रीफिंग के दौरान कहा, ‘‘ रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर राष्ट्रपति जिनपिंग 20 से 22 मार्च तक रूस की यात्रा करेंगे।’’
नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पांच साल के तीसरे कार्यकाल का समर्थन करने के बाद शी पहली विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। ऐसी अटकलें हैं कि पिछले 10 वर्षों से पुतिन के करीबी सहयोगी रहे शी (69) यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता शुरू करने का प्रयास कर सकते हैं। शी के यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी फोन पर बातचीत करने की उम्मीद है।

3 दिन की यात्रा पर रहेंगे चीनी राष्ट्रपति

चीन विदेश मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को बताया गया कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 20 मार्च से रूस दौरे पर होंगे. चीन में राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल हासिल करने के बाद जिनपिंग की ये पहली विदेश यात्रा होगी. वहीं, इस यात्रा पर रूसी सत्ता के केंद्र “क्रेमलिन” का भी बयान आया है. क्रेमलिन के बयान में कहा गया, “शी जिनपिंग 20-22 मार्च तक रूस की राजकीय यात्रा पर रहेंगे. यहां उनकी यात्रा के दौरान रूस और चीन के बीच व्यापक साझेदारी संबंधों और रणनीतिक सहयोग सहित सामयिक मुद्दों पर चर्चा होगी.”

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join