Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, Nov 03, 2026 | New Delhi —
Entertainment

हिमाचल पहुंची सारा अली खान। सड़क किनारे खाए पराठे।

March 17, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
sara

सारा अली खान अक्सर सोलो वेकेशन पर जाकर अपना मी-टाइम एन्जॉय करते देखा जाता है। अली खान ने हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के धार्मिक स्थल बिजली महादेव के दर्शन किए। ऐतिहासिक शिवलिंग के दर्शन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया में भी तस्वीरें शेयर की हैं। अब वह पंजाब जा पहुंची हैं। सारा ने अपने वेकेशन की झलकियों को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस के साथ साझा किया है।

हिमाचल पहुंची थी सारा अली खान।

सारा के भाई इब्राहिम अली खान भी इन दिनों वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही है। सारा नग्गर-बिजली महादेव सड़क से होते हुए जिप्सी से बिजली महादेव तक पहुंची। इस सड़क से होते हुए गोभा और माटी कोछड़ी जैसे रमणीय स्थलों पर तस्वीरें खींच कर सोशल मीडिया में अपलोड कीं।

सड़क किनारे खाए पराठे। ऑटो रिक्शा में की राइड।

सारा अली खान के पंजाब वेकेशन का वीडियो इंस्टाग्राम वर्ल्ड में छाया हुआ है। इस क्लिप में एक्ट्रेस कभी महंगी गाड़ियां छोड़ ऑटो रिक्शा राइड का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। तो कभी उन्हें रोड साइड पर चंडीगढ़ के पराठों का आनंद लेते देखा जा रहा है। नो-मेकअप लुक में भी सारा का चेहरा काफी ग्लो कर रहा है। वहीं, एक्ट्रेस की ओर से दी गई ये विजुअल ट्रीट फैंस को काफी भा रही है

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join