Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

बिहार को लगा झटका, नहीं मिल पाया विशेष राज्य का दर्जा, जानिए क्या है वजह

July 23, 2024 • Lavi Rana• 1 min read
bihar4

भारत में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री का पद संभाल रहे हैं. 2024 में तीसरी बार बनी मोदी सरकार 23 जुलाई को आज अपना पहला बजट पेश करेगी. पहले बजट के पेश होने से पहले ही बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा न मिलने के कारण एक बहुत बड़ा झटका मिला है. राज्य वित्त मंत्री पंकज चौधरी द्वारा लिखित रूप में दिए गए जवाब में 2012 की अंतरमंत्रालयी समूह की रिपोर्ट के आधार पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न मिलने का कारण बताया है. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा लेने के लिए जनता दल यूनाइटेड के नेता राम पिरित मोंडल के द्वारा वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से की गई थी. उनके द्वारा भारत के राज्य बिहार को एक विशेष राज्य बनाने और ना बनाने के कारणो को पूछा गया था.

bihar2
बिहार को लगा झटका

बिहार की कोई भी परिस्थिति विशेष राज्य का दर्जा पाने के अनुरूप नहीं

बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा न देने की जानकारी लिखित रूप में वित्त मंत्री पंकज चौधरी द्वारा दी गई है. जिसमें उनके द्वारा कहा गया है कि राष्ट्रीय विकास परिषद द्वारा भूतकाल में योजना की सहायता के लिए कुछ गिने-चुने उन राज्य को विशेष श्रेणी में रखा गया था जिनकी कुछ विशेषताएं विचारणीय थी. लेकिन ऐसी कोई भी परिस्थिति बिहार में नजर नहीं आती है जिसके कारण उसे विशेष राज्य घोषित किया जाए.

bihar1
सभी परिस्थितियों को देखते हुए ही बिहार को विशेष राज्य ना बनाने का लिया फैसला

वित्त राज्य मंत्री ने बताएं विशेष राज्य में शामिल होने की परिस्थितियों

वही वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लिखित रूप के जरिए अपने जवाब में बिहार सरकार को विशेष राज्य का दर्जा पाने के लिए आवश्यक पांच परिस्थितियों के बारे में भी बताया. उन्होंने लिखा कि विशेष राज्य का दर्जा पाने के लिए

  • राज्य में पहाड़ी होनी चाहिए और वहां के इलाके कठिन होने चाहिए
  • राज्य में कम जनसंख्या होनी चाहिए या आदिवासियों की संख्या अधिक रूप में होनी चाहिए
  • राज्य की पड़ोसी देशों के साथ सीमा पर एक खास रणनीति की स्थिति होनी चाहिए
  • राज्य में आर्थिक रूप से पिछड़ापन होना चाहिए और लोगों को मूलभूत सुविधाओं की कमी होनी चाहिए
  • राज्य में वित्त की अव्यवहार्य प्रकृति होनी चाहिए
bihar
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लिखित रूप में दिया बिहार सरकार जवाब

अंतर मंत्रालय समूह भी कर चुकी है बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने पर विचार

इन सभी परिस्थितियों को बताते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लिखित रूप में जवाब देते हुए कहा कि इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए ही बिहार को विशेष राज्य ना बनाने का फैसला लिया गया है. बिहार की विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर अंतर मंत्रालय समूह ने विचार कर अपनी रिपोर्ट 2012 में 30 मार्च को प्रस्तुत भी की थी. जिसमें उन्होंने साफ तौर पर लिखा था कि एनडीसी मानदंडों को देखते हुए बिहार को विशेष श्रेणी के राज्यों में नहीं रखा जा सकता.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join