Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

रिश्ता क्या कहलाता है’ एक्ट्रेस किडनी इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती।।

March 16, 2023 Megha Jain 1 min read
shh

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता हैं।से लोगो के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस इन दिनों अस्पताल में हैं।
जल्द ही एक्ट्रेस शालीन भनोट और ईशा सिंह के ‘बेकाबू’ में भी नजर आएंगी। हालांकि उनका रोल शो में ज्यादा बड़ा नहीं है, लेकिन प्रोमो में शिवांगी और जैन की केमिस्ट्री देख लोग भी ‘बेकाबू’ दिखाई दिये।

बेकाबू मैं नजर आएगी शिवांगी।

एकता कपूर के धमाकेदार सीरियल ‘बेकाबू’ को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। खास बात तो यह है कि सीरियल में जैन इमाम और शिवांगी जोशी भी नजर आएंगे। इससे जुड़ा प्रोमो भी रिलीज हो चुका है, जिसने आते ही धमाल मचा दिया है

इन सबसे इतर हाल ही में शिवांगी जोशी की तबीयत बिगड़ गई, जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, शिवांगी जोशी को किडनी में इंफेक्शन हो गया है और इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दी है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उनकी तबीयत पहले से कहीं बेहतर है। शिवांगी की पोस्ट को देखने के बाद फैंस से लेकर सितारे तक उनके जल्दी से जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

नारियल पानी के साथ पोज देती दिखाई दी

हॉस्पिटल से फोटो शेयर की, जिसमें वह नारियल पानी के साथ पोज देती दिखाई दीं। इस हालत में भी एक्ट्रेस मुस्कुराती हुई नजर आईं। उन्होंने पोस्ट साझा कर लिखा, “हेलो दोस्तों। बीते कुछ दिन काफी मुश्किल रहे हैं। मुझे किडनी में इंफेक्शन हो गया था, लेकिन आप लोगों को बताना चाहती हूं कि परिवार, दोस्तों, डॉक्टर, हॉस्पिटल स्टाफ और भगवान के रहमों करम से मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। ये आप लोगों को याद दिलाने के लिए है कि आप लोग अपने शरीर, दिमाग और आत्मा का ख्याल रखें। सबसे बड़ी बात पानी पीते रहें। आप सभी को मेरा ढेर सारा प्यार।”

कई celebrity ने ठीक होने की कामना की।

शिवांगी जोशी ने अपने कैप्शन में आगे लिखा, “मैं जल्द ही लौटूंगी। फिल्हाल धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं।” शिवांगी जोशी की इस पोस्ट पर टीवी सितारों ने कमेंट कर उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। श्रद्धा आर्या ने लिखा, “अरे नहीं…जल्दी ठीक हो जाओ राजकुमारी। तुम्हें हमारा ढेर सारा प्यार।” रुबीना दिलैक ने लिखा, “जल्दी से पूरी तरह ठीक हो जाओ।” सुधांशु पांडे ने लिखा, “तुम्हारे जल्दी ठीक होने की दुआ करता हूं।” इनके अलावा धीरज धूपर, श्रेणू पारेख, श्वेता तिवारी और चेतना पांडे जैसे सितारों ने भी कमेंट कर उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join