Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, May 03, 2026 | New Delhi
India

पश्चिमी हिमालय पर कुछ दिन तक बारिश-बर्फबारी का दौरमौसम में होंगे बदलाव।।

March 16, 2023 Megha Jain 1 min read
barish

मार्च में वैसे तो गर्मी का समय शुरू हो जाता है लेकिन इस बार के मौसम में कुछ अजीब ही करवट ली है। गर्मी के इस मौसम में बरसात देखने को मिल रही है। बीती रात भी दिल्ली में बरसात हुई और साथ ही मध्य प्रदेश के खंडवा में भी बारिश ने लोगो की चिंता बड़ा दी।

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 से 19 मार्च तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश के आंतरिक भाग में हल्की से मध्यम वर्षा और आंधी या ओलावृष्टि होने की संभावना है. इसके अलावा 16 से 20 मार्च के दौरान पूर्वी भारत में और 17 से 19 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र सहित उत्तर पश्चिमी भारत में भी व्यापक रूप से बारिश के आसार हैं.

आईएमडी ने अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य में बारिश और बर्फबारी की घोषणा की गई है। इसके साथ ही ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की गई है। कई राज्यों में हीटवेव कभी अलर्ट जारी किया गया। वहीं लोगों को चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान में गर्भ जहां मौसम बदलने के आसार जताए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ गुजरात में आज हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात के तीन क्षेत्रों में तेज लू चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मुंबई में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। माना जा रहा है कि आने वाले सप्ताह में महाराष्ट्र में भी मौसम बदलेगा। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित महाराष्ट्र के कई हिस्से में बारिश की संभावना जताई गई है।

इन क्षेत्रों में बदलेगा मौसम

साथ ही पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा सहित मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कई हिस्से को प्रभावित कर सकते हैं।

20 मार्च तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक प्री मानसून गतिविधि की संभावना जताई जा रही है। सामान्य से पहले यूपी मानसून गतिविधि देखने को मिल सकती है। राजस्थान में 16 से 21 मार्च तक मौसम प्रभावित रहेंगे कई जगहों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही गरज चमक की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो 20 मार्च तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

कई क्षेत्रो में बिजली गिरने की संभावना।
मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान चंबल, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर सागर इंदौर संभाग में कहीं-कहीं बारिश रिकॉर्ड की गई है। ग्वालियर में 3.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। खजुराहो, छिंदवाड़ा में भी बारिश देखने को मिली है। जबलपुर, इंदौर, शहडोल संभाग के कई जिले में तापमान सामान्य रिकॉर्ड किया गया है।हालांकि राजगढ़ सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं अगले 24 घंटे के दौरान इंदौर नर्मदा पुरम, रीवा, चंबल, जबलपुर संभाग तथा दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, सीहोर, पन्ना , सागर, शाजापुर, दमोह, छतरपुर और देवास में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा शिवपुरी, सीहोर, पन्ना, सागर, मंडला, दमोह, छतरपुर, छिंदवाड़ा, जबलपुर में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join