Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jul 01, 2026 | New Delhi
Politics

सुप्रीम कोर्ट सुनाएगी आज अरविंद केजरीवाल की याचिका पर फैसला

July 12, 2024 Lavi Rana 1 min read
arvind1

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल काफी समय से सलाखों के पीछे हैं. उन्हें दिल्ली शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है. अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत ने रिहायत दे दी थी लेकिन ED के द्वारा निचली अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी. जिसके बाद उनकी रिहाई नहीं हो सकी. अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी पहली रिमांड और गिरफ्तारी के फैसले को चुनौती दी है.

arvind3
दिल्ली शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार

कोर्ट ने ED से मांगा जवाब

शराब घोटाले के केस में फंसे अरविंद केजरीवाल ने अब अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को लेकर सवाल उठाए हैं. जिसके चलते उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में इन विषयों को लेकर चुनौती दी है जिस पर आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला देगी. 12 जुलाई की सूची देते हुए अदालत की वेबसाइट पर बताया गया है कि जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता में अरविंद केजरीवाल के द्वारा दी गई याचिका पर अपना फैसला सुनाया जाएगा. जस्टिस संजीव खन्ना के साथ-साथ दीपंकर दत्ता भी इसमें शामिल होंगे.

arvind
अरविंद केजरीवाल

हाई कोर्ट ने रखा गिरफ्तारी को बरकरार

अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाहिर की थी. जिसके चलते अदालत में केजरीवाल की धन शोधन मामले में गिरफ्तारी को लेकर ED से 15 अप्रैल को जवाब मांगा था. यह चुनौती 9 अप्रैल को आए अदालत के आदेश को आम आदमी पार्टी के संयोजक द्वारा दी गई थी. दिल्ली के प्रधानमंत्री का अहम पद संभाल रहे अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को बनाए रखते हुए हाई कोर्ट ने कहा था कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है और एड के द्वारा बार-बार उन्हें जांच के लिए बुलाए जाने पर भी उनका जांच में शामिल न होना ED के लिए कोई और रास्ता नहीं छोड़ता था.

arvind2
अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को धन संशोधन मामले में ED द्वारा गिरफ्तार किया गया

निचली अदालत से मिली थी रिहायत

दिल्ली के मुख्यमंत्री का अहम पद संभाल रहे अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को धन संशोधन मामले में ED द्वारा गिरफ्तार किया गया था. हालांकि उन्हें 20 जून को निचली अदालत से जमानत मिल गई थी. लेकिन अगले ही दिन उनके रिहा होने से पहले ED द्वारा हाई कोर्ट में इस फैसले को चुनौती दे दी गई थी. जिसमें ED ने निचली अदालत पर भी उनकी बात रखने का मौका न देने की बात भी कही थी. साथ ही यह भी कहा गया था कि निचली अदालत का फैसला एक तरफ है जो की बिल्कुल गलत है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join