Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
World

ऋषि सुनक को हराकर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने कीर स्टार्मर

July 6, 2024 Lavi Rana 1 min read
britain1

ब्रिटेन में बीते शुक्रवार ,5 जुलाई को सत्ता बदल गई. लेबर पार्टी ने 14 वर्ष बाद सत्ताधारी कंजरवेटिव पार्टी को चुनाव में हराया. लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर 61 वर्ष की उम्र में देश के 58 प्रधानमंत्री बने. सुनक ने हार मानते हुए पार्टी से माफी मांगी। और स्टार्मर को भी जीत की बधाई दी. आम चुनाव में लेबर पार्टी को बहुत बड़ी जीत मिली है. पार्टी ने 650 सीटों में से 412 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की है. जिसमें दो सीटों के नतीजे शनिवार मे आएंगे. सरकार बनाने के लिए 326 सीटों की बहुमत की जरूरत होती है.

britain4 1
प्रधानमंत्री बने कीर स्टार्मर

कंजरवेटिव पार्टी का 200 सालों में सबसे बड़ी हार का सामना

वहीं दूसरी और कंजरवेटिव पार्टी को 200 सालों में सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा. कंजरवेटिव पार्टी का 120 सीटों पर ही सुपड़ा साफ हो गया.
कीर स्टार्मर ने अपनी कैबिनेट भी तैयार कर ली है. उन्होंने पहली बार किसी महिला को चांसलर (वित्त मंत्री) बनाया है. जिनका नाम रेचल रिव्ज है. रेचल 45 वर्षीय हैं उन्होंने अपना कैरियर बैंकिंग सेक्टर से शुरू किया था उसके साथ-साथ एंजेला रेनर को उप प्रधानमंत्री का पद प्राप्त हुआ है. रेनर को समानता,आवास और समुदायों के मंत्री का कार्य भार भी मिला है.

britain2
सुनक ने हार मानते हुए पार्टी से माफी मांगी

स्टार्मर ने की ऋषि सुनक की तारीफ

स्टार्मर ने की ऋषि सुनक की तारीफ करते हुए अपनी स्पीच में कहा कि सुनक की मेहनत को सलाम और उन्होंने साथ ही जनता से कहा कि भले ही आपने हमें वोट दिया हो या न दिया हो हमारी सरकार आपके लिए काम करेगी. अब रिसेट का समय प्रारंभ हो चुका है मैं एक-एक ईंट जोड़कर फिर से देश बनाऊंगा.

britain4
पहली बार किसी महिला को चांसलर (वित्त मंत्री) बनाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर को प्रधानमंत्री बनने की शुभकामनाएं. वे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की उम्मीद करते हैं. साथ ही उन्होंने ऋषि सुनक की तारीफ करते हुए लिखा कि उनके कार्यकाल में भारत और ब्रिटेन के संबंध को मजबूत करने में उनके सक्रिय योगदान के प्रति आभार प्रकट किया.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join