Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 26, 2026 | New Delhi
Sports

विक्ट्री परेड के दौरान जमा हुई लाखों की भीड़ में लोग हुए घायल

July 5, 2024 Lavi Rana 1 min read
CRICKET2 1

वर्ल्ड कप की विजेता इंडियन टीम ने कल अपनी जीत की खुशी में विक्ट्री परेड की. जिसमें अपने फेवरेट क्रिकेटर्स को देखने के लिए लाखों की तादाद में लोग उसे परेड में शामिल हुए. लेकिन भारी मात्रा में भीड़ होने के कारण इस जीत के जश्न में भंग पड़ गया. क्योंकि ज्यादा भीड़ होने के कारण बहुत से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और बहुत से लोग भीड़ में गिरने के कारण घायल हो गए जिसकी वजह से उन्हें किसी तरह नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

CRICKET1 1
क्रिकेटर्स को देखने के लिए लाखों की तादाद में लोग

लोगों को महसूस हुई सांस लेने में दिक्कत

महाराष्ट्र: विक्ट्री परेड का आयोजन भारतीय टीम के जीतने की खुशी में मुंबई में किया गया. भारतीय टीम की जीत की खुशी बनाने के लिए भारी मात्रा में लोग इस परेड में शामिल हुए. भारी मात्रा में भीड़ होने के कारण लोगों को बहुत परेशानियां महसूस हुई. यहां तक की भीड़ की वजह से घुटन होने के कारण बहुत से लोगों की तबीयत भी खराब हो गई और बहुत से लोग नीचे गिरने के कारण घायल हो गए. घायल लोगों को मुंबई पुलिस द्वारा किसी तरह भीड़ के बीच में से रास्ता बनाते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मिली हुई जानकारी के अनुसार अभी भी कुछ लोग अस्पताल में भर्ती हैं और उनका डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है.

CRICKET
विक्ट्री परेड में क्रिकेट फैंस ने भी जमकर सहयोग किया

बारिश में भी दिखी लाखों लोगों की भीड़

t20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का जश्न मनाने के लिए आयोजित विक्ट्री परेड में क्रिकेट फैंस ने भी जमकर सहयोग किया. वह अपने क्रिकेट हीरोस को देखने के लिए भारी मात्रा में रोड पर विक्ट्री परेड के दौरान मौजूद रहे लोगों में देश के और क्रिकेट के प्रति लगाओ इस बात से भी देखा जा सकता है कि, बारिश होने के बावजूद लाखों की भीड़ में लोग अपने क्रिकेट हिरोस को देखने और क्रिकेट की जीत को मनाने के लिए शामिल हुए. जिसकी वजह से बहुत से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और बाकी लोगों को भी भीड़ की वजह से बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

CRICKET3 1
मुंबई पुलिस द्वारा किसी तरह भीड़ के बीच में से रास्ता बनाते हुए घायल लोगों नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया

10 लोगों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

मुंबई पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार T20 में हुई भारत की जीत के लिए आयोजित विक्ट्री परेड के दौरान पुलिस ने कम से कम 10 लोगों को तबीयत खराब होने की वजह से नजदीकी अस्पताल में उनके इलाज के लिए उन्हें भर्ती कराया है. जिनमें से आठ लोगों को तुरंत ही डॉक्टरों द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया था वही दो लोग अभी भी अस्पताल में एडमिट है और उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने जानकारी देती हुई यह भी बताया कि दो लोग जिन लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है उसमें से एक को फैक्चर हुआ है और दूसरे को सांस लेने में परेशानी महसूस हो रही है और बताया गया कि इन लोगों के अलावा एक लड़की अधिक भीड़ होने के कारण सफोगेशन होने की वजह से बेहोश हो गई थी, जिसे पुलिस द्वारा सुरक्षित निकाल लिया गया.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join