Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
Politics

पीएम मोदी ने गांधी परिवार पर साधा निशाना, कहां उन्हें सहन नहीं हो रहा कि तीसरी बार एक चाय वाला पीएम बन गया

July 2, 2024 Lavi Rana 1 min read
nda

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के सत्र से पहले एनडीए संसदीय दल की बैठक में मौजूद रहे जहां उन्होंने राहुल गांधी पर वार करते हुए और उनका उदाहरण देते हुए कहा कि राहुल गांधी के व्यवहार को सदन में गलत बताया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभीभाषण पर आज मंगलवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर देंगे. संसद में पिछले कुछ दिनों में काफी हंगामा हुआ और उसका कारण राहुल गांधी के दिए बयान है जो उन्होंने हिंदुओं के बारे में दिए थे. हो सकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल गांधी को भी उनके द्वारा दिए गए बयानों का जवाब दें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए दल की बैठक में काफी गंभीर बातें कहीं है उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए यह भी कहा कि उन्हें सहन नहीं हो रहा है की तीन बार प्रधानमंत्री का पद एक चाय वाला कैसे संभाल सकता है.

nda1
एनडीए संसदीय दल की बैठक

आज शाम को 4 बजे धन्यवाद प्रस्ताव देंगे मोदी

आज मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आभूषण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में शाम को 4 बजे धन्यवाद प्रस्ताव रखेंगे. धन्यवाद प्रस्ताव रखने से पहले आज नरेंद्र मोदी ने एनडीए सदन की बैठक में राहुल गांधी के द्वारा सदन में किए गए व्यवहार को गलत बताते हुए कहा कि, सदन में सांसदों का ऐसा व्यवहार होना चाहिए जिससे वह अपने क्षेत्र की परेशानियों को सही से और स्पष्ट रूप से सदन के सामने रख सके. बात को स्पष्ट रूप में रखने के साथ-साथ लोकतंत्र का भी पालन करना चाहिए.

nda2
पीएम मोदी ने गांधी परिवार पर साधा निशाना

पीएम ने कहा गांधी परिवार के व्यवहार में दिखाई दे रहा है गुस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा संसदीय दल की बैठक में कहा गया कि गांधी परिवार को उनके परिवार के अलावा किसी और का प्रधानमंत्री बनना सहन नहीं हो रहा है. जिसकी वजह से उनके व्यवहार में अब गुस्सा दिखाई देने लगा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बयान में यह भी कहा कि गांधी परिवार ने सिर्फ अपने परिवार पर ध्यान दिया है और सिर्फ अपने परिवार को ही आगे बढ़ाने की हमेशा कोशिश की है और बढ़ाया है लेकिन हमने देश के सभी प्रधानमंत्री को इज्जत दी है.

एनडीए को साथ मिलकर काम करने की डी सलाह

nda3
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया है कि सदन में सांसदों को कैसा व्यवहार करना चाहिए

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमार स्वामी ने एनडीए की बैठक के बारे में बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में सभी सांसदों को हाजिर रहने की सलाह दी है और साथ ही बहुत सी नई चीजें सीखने के लिए भी कहा है. उन्होंने यह भी बताया है कि सदन में सांसदों को कैसा व्यवहार करना चाहिए. वहीं दूसरी तरफ एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पाटिल ने एनडीए की बैठक के बारे में बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए को एक साथ मिलकर चलने व काम करने के साथ-साथ सभी को हमारी एकजुटता का संदेश दिखाने के लिए भी कहा है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join