Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Jun 14, 2026 | New Delhi
Uncategorized

पश्चिम बंगाल में एक महिला को बीच सड़क पर पिटा, TMC के शासन पर विपक्ष ने उठाए सवाल

July 1, 2024 Lavi Rana 1 min read
atya 1

पश्चिम बंगाल से एक बहुत ही दुखद और शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि TMC से संबंधित एक व्यक्ति तजेमुल ने बीच रोड पर एक महिला को बहुत बेरहमी से पिटा है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला के साथ की जा रही मार पिटाई को साफ-साफ देखा जा सकता है.

atya 2
तजेमुल ने बीच रोड पर एक महिला को बहुत बेरहमी से पिटा

भारतीय जनता पार्टी की नेता बताई जा रही है

पश्चिम बंगाल के विपक्ष ने ममता बनर्जी की सरकार को सवालों से घेर लिया है. विपक्ष ने महिला को भी सड़क पर पीटे जाने के मामले को लेकर ममता सरकार पर सवाल उठाए हैं. मिली हुई जानकारी के अनुसार पीड़िता को भारतीय जनता पार्टी में अल्पसंख्यक मोर्चे को संभालती है तथा भारतीय जनता पार्टी की एक नेता है. बीच सड़क पर महिला को बार-बार डंडों से मारा गया. वहां आसपास बहुत भीड़ जमा हो गई लेकिन सब जिंदा लाशों की तरह खड़े रहे और पूरी वारदात को होते हुए देखते रहे. वीडियो में यह सब साफ-साफ दिखाई दे रहा है. TMC के विपक्ष सीपीएम और बीजेपी नेताओं ने अपराधी का नाम तजेमुल होने का दावा किया है जो की TMC से संबंधित बताया जा रहा है.

अभी तक पिटाई का कारण पता नहीं चला

atya
विपक्ष ने महिला को भी सड़क पर पीटे जाने के मामले को लेकर ममता सरकार पर सवाल उठाए

वायरल वीडियो में महिला के साथ एक पुरुष भी है और उसे पुरुष को भी पिटा जा रहा है. पुलिस ने इस घटना के मामले को दर्ज कर लिया है. लेकिन अभी तक महिला और पुरुष की पिटाई करने का कारण सामने नहीं आया है पुलिस कारण पता लगाने का पूरा प्रयास कर रही है वहीं दूसरी तरफ टीएमसी भी इस मामले पर चुप्पी लगाए हुए हैं.

अपराधी खुद की इंसाफ सभा के द्वारा करता है इंसाफ

बीजेपी आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि इस वीडियो में जो आदमी बेरहमी से महिला को मारता हुआ दिख रहा है उसका नाम तजेमुल है. तजेमुल विधायक हमीदुर रहमान का खास है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि तजेमुल अपनी खुद की ‘इंसाफ सभा’ द्वारा इंसाफ करने के लिए मशहूर है. साथ ही यह भी कहा कि ममता बनर्जी की सरकार को शरिया अदालतों की सच्चाई को जानना चाहिए. यह कहते हुए उन्होंने ममता बनर्जी से सवाल करते हुए पूछा है क्या अब वह इस राक्षस को सजा देगी या शेख शाहजहां की तरह उसका बचाव करेंगी? वीडियो वायरल होने के बाद पूरा विपक्ष TMC को घेर कर खड़ा हो गया है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join