Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
Entertainment

ज़हीर इक़बाल की हुई सोनाक्षी, पर करना पड़ रहा ट्रोलिंग का सामना

June 25, 2024 Lavi Rana 1 min read
sonak he

एक्टर ज़हीर इक़बाल के साथ बॉलीवुड की मशहूर ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने एक निजी समारोह में शादी कर ली है जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा बहुत ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है. यह ट्रॉलिगं इतनी भयावे रूप में की जा रही है कि नव विवाहित जोड़े ने इससे परेशान होकर अपने सोशल मीडिया का कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है. सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी की खबर सोशल मीडिया पर देते हुए लिखा कि “अब हम पति-पत्नी हैं.”

sonakshi
Sonakshi Sinha with his husband Zahir Iqbal

समुद्र किनारे मुंबई के बांद्रा में बसे अपार्टमेंट में ज़हीर और सोनाक्षी ने शादी की. उनके परिवार के फैसले के मुताबिक ना तो उन्होंने हिंदू रीति रिवाज से शादी की और ना ही मुस्लिम रीति रिवाज से उन्होंने कोर्ट मैरिज की. शादी के बाद उन्होंने बस्तियां नाम के रेस्टोरेंट जो मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित है उसमें रिसेप्शन किया. उनके रिसेप्शन में बहुत बड़ी-बड़ी हस्तियों जैसे सलमान खान काजल और अनिल कपूर के साथ-साथ बहुत से उद्योगपति और राजनेता भी देखने को मिले.

ट्रोलिंग पर सोनाक्षी का जवाब

इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए मशहूर ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा कि बहुत सारी चुनौतियों का सामना करने के बावजूद भी यह प्यार हमें कामयाबियों तक ले गया और आज हम उसे जगह पहुंच गए हैं जहां पर हम ने दोनों परिवार और ईश्वर से आशीर्वाद लेकर शादी की अब हम दोनों पति-पत्नी है.
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने माता-पिता की उपस्थिति में ज़हीर इक़बाल के साथ शादी की.

शादी को बताया था लव जिहाद

शादी की खबर फैलने के बाद से सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा के साथ-साथ उनके पिता और मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा को भी जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. हालांकि अब तो सोनाक्षी और जहीर इकबाल “शादी मुबारक” ट्रेंड कर रहा है. लेकिन इससे पहले इस रिश्ते को लव जिहाद कहा जा रहा था

शत्रुघ्न सिन्हा की क्या थी राय?

शत्रुघ्न सिन्हा से सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की शादी के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह खुद शादी के बारे में जानकारी मिलने का इंतजार

कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि “आजकल के बच्चे बताते हैं कि हम शादी कर रहे हैं माता-पिता से इजाजत नहीं लेते”. और सभी अफवाहों को ना करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा वह शादी में जरूर शामिल होंगे सोनाक्षी सिन्हा को अपनी शादी और जीवन से जुड़े फैसला करने का पूरा हक है. उन्होंने जूम चैनल से कहा कि “ज़हीर इक़बाल और सोनाक्षी सिन्हा साथ में बहुत अच्छे लगते हैं.”

कैसे हुई थी सोनाक्षी और ज़हीर इक़बाल की मुलाकात?

सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया था कि वह 7 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशन में है. मीडिया के अनुसार दोनों की एक दूसरे से मुलाकात सलमान खान के एक समारोह में हुई थी.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join