Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

अमृतसर में हो रही जी-20 शिखर बैठक जारी।15 से 17 मार्च तक आयोजित होगी।

March 15, 2023 • Megha Jain• 1 min read
punjb

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल में अधिकारियों को जी-20 बैठक के लिए तैयारियां तेज करने का निर्देश दिया था. सीएम मान ने अधिकारियों से कहा था कि आयोजन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ें.पंजाब पुलिस आज से राज्य के अमृतसर में हो रही जी-20 शिखर बैठक के दौरान पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराने के लिए मुस्तैद है.

पंजाब में आज (बुधवार) से अमृतसर में होने वाली जी-20 की बैठक के लिए सुरक्षा सहित सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जी-20 के कई कार्यक्रम अमृतसर में होने हैं. मुख्य कार्यक्रम शिक्षा पर है जो 15 से 17 मार्च को शहर में आयोजित किया जाएगा. इसके साथ ही श्रम पर एल-20 की बैठक 19 और 20 मार्च को यहां होगी. पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव मंगलवार को सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करने के लिए अमृतसर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की.

विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का समूह G20 या ग्रुप 20 की अध्यक्षता वर्तमान में भारत के पास है। पिछले वर्ष दिसंबर में औपचारिक रूप से भारत ने G20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी  उसके बाद पहली शेरपा बैठक (जी-20 सम्मेलन में किसी देश की ओर से शामिल होने वाले व्यक्तिगत प्रतिनिधि को शेरपा कहा जाता है।), पहली वित्त और केन्द्रीय बैंक के प्रतिनिधियों की बैठक,G20 विकास समूह की पहली बैठक और संयुक्त वित्त और स्वास्थ्य टास्क फोर्स की बैठक भारत के अलग-अलग शहरों में हो चुकी है। भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक G20 की अध्यक्षता करेगा जिसके अंतर्गत भारत के 60 से अधिक शहरों में 200 से अधिक बैठकें आयोजित की जाएंगी।

G20 दुनिया की प्रमुख और व्यवस्थित रूप से महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाता है । इसके सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 85%, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का 75% और दुनिया की दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

क्या मुद्दों पर होगी चर्चा।।

बता दें कि भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान, एजुकेशन वर्किंग ग्रुप चार प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसमें मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता, तकनीकी शिक्षा, काम का भविष्य, और अनुसंधान और नवाचार सहयोग के मुद्दे शामिल हैं.

G-20 में अमेरिका सहित 19 देश शामिल

G20 में भारत, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित 19 देश शामिल हैं.

अमृतसर के पुलिस आयुक्त नौनिहाल सिंह ने कहा कि अमृतसर जी20 बैठक की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है और सुरक्षा समेत सभी इंतजाम कर लिए गए हैं. पुलिस ने खुफिया नेटवर्क को भी मजबूत किया है और उन प्रतिबंधित आतंकी समूह एसएफजे सहित खालिस्तानी तत्वों पर भी नजर रख रही है, जिसने विरोध प्रदर्शन करके और रेल और सड़क नेटवर्क को अवरुद्ध करके शिखर सम्मेलन को बाधित करने की धमकी दी है.

डेलिगेट्स के रूट को साफ कर दिया गया है और पर्याप्त पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है. डेलिगेट्स के 17 मार्च को स्वर्ण मंदिर परिसर सहित विभिन्न स्थानों का दौरा करने की भी उम्मीद है. नौनिहाल सिंह ने कहा हम सभी संभावित आकस्मिकताओं के लिए व्यवस्था कर रहे हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान और पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए व्यक्तिगत रूप से शहर का दौरा किया. डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “पंजाब पुलिस अमृतसर में जी20 कार्यक्रमों के लिए पूरी तरह से तैयार है

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join