Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 26, 2026 | New Delhi
Politics

बीजेपी नेता ईश्वरप्पा का विवादित बयान। कहा – अजान सुनने से होता है सिरदर्द।

March 13, 2023 Rupali Parihar 1 min read
bjp neta

कर्नाटक में भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने अजान को लेकर विवादित बयान दिया है। नेता ईश्वरप्पा ने कर्नाटक के मंगलुरु में एक सभा को संबोधित करते हुए अजान पर बड़ा बयान दिया है. दरअसल, जब केएस ईश्वरप्पा भाषण दे रहे थे तभी पीछे से मस्जिद से अजान होने लगी. इसके बाद केएस ईश्वरप्पा ने भाषण के बीच में अजान पर टिप्पणी करनी शुरू कर दी.

बीजेपी नेता ईश्वरप्पा ने कहा – क्या अल्लाह बेहरा है।

बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि क्या माइक पर चिल्लाने से ही अल्लाह सुनेगा? हम भी अपने मंदिरों में पूजा करते हैं. भजन करते हैं. महिलाएं श्लोक बोलती हैं. इस ब्रह्माण्ड में भक्ति के मामले में हम हमारी भारत माता सबसे आगे हैं.
ईश्वरप्पा ने कहा, मैं जहां भी जाता हूं यह (अजान) मेरे लिए सिरदर्द होता है. इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह जल्द ही समाप्त हो जाएगा क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना है. यह आज नहीं तो कल आ ही जाएगा और यह खत्म हो जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने सभी धर्मों का सम्मान करने के लिए कहा, लेकिन मुझे पूछना चाहिए कि क्या अल्लाह केवल तभी सुन सकता है जब आप माइक पर चिल्लाते हैं?
बीजेपी विधायक ने कहा, हिंदू भी मंदिरों में भजन और प्रार्थना करते हैं. हम उनसे ज्यादा धार्मिक हैं और यह भारत माता हैं जो धर्मों की रक्षा करती हैं. लेकिन अगर आप कहेंगे कि अल्लाह केवल तभी सुनता है जब आप माइक का इस्तेमाल करते हैं तो मैं ये जरूर पूछूंगा कि क्या वह बहरा है?

अज़ान पर चल रहा है विवाद।

लाउडस्पीकर से होने वाली अजान लंबे समय से बहस का मुद्दा बनी हुई है. मशहूर सिंगर सोनू निगम से लेकर राज ठाकरे तक इस पर बयान दे चुके हैं. विवाद के बीच यूपी में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे गए थे. लाउडस्पीकर बजाने के तय समय का पालन कराया गया. इसके अलावा राज ठाकरे भी महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर के खिलाफ अभियान चला चुके हैं.

पहले भी बयान के चलते रहे है विवाद में।

कर्नाटक में बीजेपी के बड़े नेताओं में ईश्वरप्पा की गिनती होती है. वे राज्य के डिप्टी सीएम भी रहे हैं. ईश्वरप्पा इसके पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं. एक बार टीपू सुल्तान को मुस्लिम गुंडा कह दिया था. इस बयान पर खूब हंगामा हुआ था और उन्हें धमकी भी मिली थी.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join