Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 17, 2026 | New Delhi
Politics

कांग्रेस का प्रदर्शन।बीजेपी में बोकलाहट।???

March 13, 2023 Megha Jain 1 min read
bb

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आज कांग्रेस कई अलग अलग जगह प्रदर्शन कर रही हैं। छत्तीसगढ़ राजभवन का घेराव करेगी। तो भोपाल में आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन है।
छत्तीसगढ़ सबसे पहले राजधानी के अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद यहां से राजभवन घेराव करने जाएंगे। सुबह 11 बजे अम्बेडकर चौक में राजभवन मार्च का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन, एआईससी के प्रदेश प्रभारी सचिवद्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, संयुक्त सचिव विजय जांगिड़  समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। 

भोपाल में आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन है। जवाहर चौक पर कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है। पीसीसी चीफ कमलनाथ के संबोधन के बाद कार्यकर्ता राजभवन घेरने के लिए निकलेंगे। प्रदर्शन में दिग्विजय सिंह, विवेक तंखा, राजमणि पटेल शामिल नहीं होंगे। वे दिल्ली में हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़बे ने बैठक बुलाई है।

कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए 500 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस का प्लान है कि कांग्रेस नेताओं को रंगमहल चौराहे पर ही रोक लिया जाए। यहां ही राज्यपाल के नाम ज्ञापन एडीएम भोपाल को दिलाया जाएगा। पुलिस ने राजभवन के पहले ही रंगमहल चौराहा पर बैरिकेड लगा दिए हैं। इसके आगे रोशनपुरा चौराहे पर भी कांग्रेस नेताओं को रोकने के लिए इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कांग्रेस नेताओं को रोशनपुरा चौराहे से आगे नहीं बढ़ने देगी। रंगमहल तक कोई बैरिकेड नहीं है। रंगमहल के आगे एलआईसी के सामने अंतिम बैरिकडिंग की गई है।

कुछ रूट्स पर ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है। बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से विधायक जीतू पटवारी के निलंबन से कांग्रेस भड़की हुई है।

एडिशनल डीसीपी श्रुतिकीर्ति सोमवंशी ने जवानों को निर्देश दिए- मारपीट नहीं करना है। बैरिकेड क्रॉस करने वालों को धक्का मारकर गिरा दें।

कमलनाथ के मीडिया एडवाइजर ने ट्वीट कर लिखा- कार्यकर्ताओं को राजभवन घेराव के कार्यक्रम में आने से जगह-जगह पुलिस और प्रशासन रोक रहा है।

दतिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामदिनकर गुर्जर ने कहा, दतिया से 500 कार्यकर्ता आए हैं। नरोत्तम मिश्रा के दबाव से दतिया जिले की जनता पीड़ित है।

पीसीसी डेलिगेट नितेंद्र राठौर ने कहा, भाजपा की खराब आर्थिक नीति के कारण महंगाई बढ़ रही है। सरकार नाकाम है।

जवाहर चौक पर निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा भी पहुंचे। विधायक सुनील सराफ, बैजनाथ कुशवाहा, नीरज दीक्षित मंच से नीचे बैठे।

इन मुद्दों पर प्रदर्शन

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा, केंद्र की भाजपा सरकार ने उद्योगपति गौतम अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति अपनाई है। इसके बाद से गरीब और मध्यम वर्ग के करोड़ों भारतीयों की बचत खतरे में पड़ गई है। देश में बढ़ती महंगाई, प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी, तनावग्रस्त किसान, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, रेप, मर्डर, ध्वस्त कानून व्यवस्था, लूट, डकैती सहित भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आमजन परेशान है। भाजपा और संघ विचारधारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग और उनकी छवि धूमिल करने पर आमादा है। लिहाजा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उक्त घेराव-विशाल मार्च आयोजित किया जा रहा है।

विधायकों से कहा- कार्यकर्ताओं के रुकने का इंतजाम करो

प्रदर्शन के लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से सभी कांग्रेस विधायकों को पत्र लिखा गया। निर्देश दिए कि अपने विधानसभा क्षेत्र से आने वाले कार्यकर्ताओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था करें। कांग्रेस संगठन की ओर से सभी विधायकों, पूर्व विधानसभा और लोकसभा प्रत्याशियों को कार्यकर्ताओं को भोपाल लाने के लिए कहा गया। महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल समेत तमाम प्रकोष्ठ और विभागों के पदाधिकारियों को भी लोगों को लाने की जिम्मेदारी दी।

वीडी शर्मा ने बीजेपी को काम करने वाली पार्टी कहा।

वीडी शर्मा ने कसा तंज कांग्रेस द्वारा किए जा रहे राजभवन घेराव पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, कांग्रेस यह दिखा देना चाहती है कि उसके पास अब मुद्दा नहीं है। वह सिर्फ झूठ और छल-कपट की राजनीति ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें इस तरह काम कर रही हैं कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ यह बता सकती हैं कि किस पंचायत में, किस गांव में हमने क्या काम किया है। किस तरह गरीबों का जीवन बदलने के अभियान को साकार किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश में तो भाजपा सरकार जिन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उनका ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन करके लाभ दिला रही है।

डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्सन प्लान बनाया है। प्रदर्शन के दौरान भारत माता चौराहा, रंगमहल चौराहा, अटल पथ पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहेगा। भदभदा चौराहा, भारत माता चौराहा से जवाहर चौक और रोशनपुरा की तरफ आवागमन करने वाले वाहन नेहरू नगर चौराहा, मैनिट चौराहा, माता मंदिर, पीएंडटी चौराहा, टीटी नगर क्रॉस होकर आना-जाना करेंगे।

जहांगीराबाद, पॉलिटेक्निक चौराहा, वीआईपी रोड की तरफ आने-जाने के लिए वाहनों को भारत माता चौराहा से स्मार्ट रोड होकर जाना होगा। रोशनपुरा चौराहे से भारत माता चौराहा, रंगमहल चौराहा और अटल पथ की तरफ ट्रैफिक ज्यादा रहेगा। इसलिए सभी प्रकार के लोक परिवहन, माल वाहक, भारी और व्यावसायिक वाहन इस मार्ग पर प्रतिबंधित रहेंगे।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join