Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Nov 02, 2026 | New Delhi —
Entertainment

ऑस्कर में भारत का डंका। नाटू-नाटू और द एलिफेंट व्हीस्परर्स को ऑस्कर।

March 13, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
oskar

आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने इस बार दो ऑस्कर अपने नाम किए हैं। आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर जीता तो वहीं बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में भारतीय डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने सबको पीछे छोड़ते हुए अवॉर्ड अपने नाम किया।

गुनीत मोंगा ने जाहिर की ख़ुशी।

गुनीत मोंगा ने ऑस्कर अवॉर्ड हाथ में लेते हुए फोटो शेयर की. साथ ही कैप्शन में लिखा- ‘आज की रात ऐतिहासिक है. क्योंकि ये किसी इंडियन प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है. थैंक यू मॉम-डैड, गुरुजी शुक्राना, मेरे को-प्रोड्यूसर अचिन जैन, टीम सिख्या, नेटफ्लिक्स, आलोक, सराफीना, WME बैश संजना. मेरे प्यारे पति सनी. हैप्पी 3 मंथ एनिवर्सरी. इस कहानी को लाने के लिए कार्तिकी, देखने वाली सभी महिलाओं को…

प्रधानमंत्री ने दी बधाई।

पीम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा- असाधारण! नाटू-नाटू की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। mmkeeravaani boselyricist और इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए पूरी टीम को बधाई।

दीपिका पादुकोण हुई इमोशनल।

भारत के लिए आज का दिन बेहद खास है. RRR ने अपने गाने नाटु-नाटु के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग में ऑस्कर जीत लिया है. ये भारत का दूसरा ऑस्कर है. इस दौरान दीपिका पादुकोण काफी इमोशनल नज़र आईं.

द एलिफेंट व्हिस्परर्स शॉर्ट फिल्म की कहानी की बात करें तो ये साउथ के कपल बोम्मन और बेली और रघु नाम के बेबी एलिफेंट के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक कपल एक अनाथ बेबी हाथी की देखभाल करने के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं, एक परिवार बनाते हैं.

मिशेल योह को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

95वें एकेडमी अवार्ड्स में मिशेल योह ने एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है. इस कैटेगरी में केट ब्लैंचेट – टार, एना डी अरमास – ब्लोंड, एंड्रिया रेज़बोरो – टू लेस्ली, मिशेल विलियम्स – द फेबेलमैन्स का नाम शामिल था.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join