Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Business

Gold Price Today: आज सोने के भाव में आई मामूली गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है गोल्ड का प्राइस, पढ़िए डीटेल्स

April 3, 2024 Sneha 1 min read
Gold Price Today

Gold Price Today:

आपको बतादें, कि आज यानि 3 April के दिन एक बार फिर से सोने के दाम में हल्की गिरावट देखनें को मिल रही है. जहां पर मार्केट में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के लिए 10 रूपये की गिरावट देखनें को मिल रही है. ऐसे में आज मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का दाम मार्केट में प्रति 10 ग्राम के लिए 68,370 के दाम पर पहुंच चुका है. इसके साथ ही में चांदी के दाम में भी कुछ हद तक गिरावट देखनें को मिली है. जहां पर आज मार्केट में चांदी का दाम 100 रूपये की गिरावट के साथ प्रति किलो के लिए 79,000 रूपये पर पहुंच चुका है. जानिए आपके शहरों में क्या है Gold Price.

दिल्ली में सोने की कीमतें

राजधानी में अगर आप आज सोना खरीदनें के लिए जाते है, तो आपको 22 कैरेट की कैटेगरी में 10 ग्राम गोल्ड के लिए 60,530 रूपये तक की कीमतें चुकानी पड़ सकती है. इसके साथ ही में 24 कैरेट की श्रेणी में आज कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने के लिए 68,370 रूपये तक की हो चुकी है.

चेन्नई में आज सोने का भाव

तमिल नाडू के चेन्नई में आज सोने का भाव कुछ इस प्रकार से है, यहां 22 कैरेट गोल्ड अगर आप खरीदते है, तो आपकेा प्रति 10 ग्राम पर 60,900 हजार रूपये तक की कीमतें अदा करनी पड़ सकती है. इसके साथ ही में अगर आप 24 कैरेट की श्रेणी में गोल्ड खरीद रहे है, तो आपको प्रति 10 ग्राम के लिए 68,440 रूपये देने पड़ सकते है.

मुंबई में आज सोने का भाव

आर्थिक राजधानी में सोने का भाव आज 24 कैरेट के लिए 60,380 रूपये प्रति 10 ग्राम का हो चुका है. इसके साथ ही में 22 कैरेट की कीमतें यहां पर आज 65,870 रूपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है.

गुजरात के अहमदाबाद में क्या है गोल्ड का दाम

अन्य शहरों में अगर सोने की कीमतों को देखा जाए, तो आज अहमदाबाद में सोने का भाव कुछ इस प्रकार से बिजनेस कर रहा है. यहां पर 22 कैरेट की कैटेगरी में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम के लिए 60,430 हो चुका है. इसके साथ ही में 24 कैरेट की कीमतें यहां पर प्रति 10 ग्राम के लिए 65,920 रूपये तक की हो चुकी है

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join