Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 26, 2026 | New Delhi
India

न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित लेख पर अनुराग ठाकुर बोले- ‘इनका मकसद भारत के खिलाफ झूठ फैलाना’

March 10, 2023 Rupali Parihar 1 min read
anurag 1

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क टाइम्स पर भारत के बारे में “झूठ फैलाने” का आरोप लगाते हुए कश्मीर में प्रेस की स्वतंत्रता पर इसमें प्रकाशित एक लेख को “शरारती और काल्पनिक” बताया। न्यूयॉर्क टाइम्स सहित विदेशी मीडिया पर निशाना साधते हुए उन पर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया. ट्वीट करते हुए मंत्री ने देश और प्रधानमंत्री को बदनाम करने के लिए विदेशी मीडिया को फटकार लगाई.

एक के बाद एक किए पांच ट्वीट

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को एक के बाद एक पांच ट्वीट किए। इसमें उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स के लेख को भ्रामक और भारत के खिलाफ दुष्प्रचार वाला बताया। अनुराग ने लिखा, ‘न्यूयॉर्क टाइम्स ने बहुत पहले ही भारत के बारे में कुछ भी प्रकाशित करते समय तटस्थता के सभी दावों को छोड़ दिया था। कश्मीर में प्रेस की स्वतंत्रता पर NYT का तथाकथित ओपिनियन पीस शरारती और काल्पनिक है। जिसका एकमात्र मकसद भारत के बारे में दुष्प्रचार फैलाना है।’

अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘…और इसकी लोकतांत्रिक संस्थाएं और मूल्य। यह NYT और कुछ इसी तरह की सोच वाले विदेशी मीडिया द्वारा भारत और हमारे लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के बारे में झूठ फैलाना जारी है। ऐसा झूठ ज्यादा दिन नहीं चल सकता।’

तीसरे ट्वीट में अनुराग ने लिखा, ‘कुछ विदेशी मीडिया भारत और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लंबे समय से व्यवस्थित रूप से हमारे लोकतंत्र और बहुसंख्यक समाज के बारे में झूठ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।’

फैलाया गया झूठ निंदनीय- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ”भारत में लोकतंत्र और हम लोग बहुत परिपक्व हैं और हमें इस तरह के एजेंडे से चलने वाले मीडिया से लोकतंत्र के व्याकरण को सीखने की जरूरत नहीं है. एनवाईटी द्वारा कश्मीर में प्रेस की आजादी के बारे में फैलाया गया झूठ निंदनीय है. भारतीय ऐसी मानसिकता को भारत की धरती पर अपने एजेंडे को चलाने की अनुमति नहीं देंगे.”

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने का भी आरोप लगाया. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ”कांग्रेस को अपना मकसद स्पष्ट करना चाहिए. विदेश जाना और अपने देश को बदनाम करना कांग्रेस और राहुल गांधी की संस्कृति है. राहुल गांधी को नफरत फैलाना बंद करना चाहिए.”

न्यूयॉर्क टाइम्स ने कश्मीर में प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर लिखा लेख।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने एक लेख में कश्मीर में प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर विवादित लेख प्रकाशित किया है। इसमें कहा गया है, ‘अगर मोदी देश के बाकी हिस्सों में सूचना नियंत्रण के कश्मीर मॉडल को पेश करने में सफल होते हैं तो यह न केवल प्रेस की स्वतंत्रता को खतरे में डालेगा, बल्कि खुद भारतीय लोकतंत्र को भी।’

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join