Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Jul 27, 2026 | New Delhi
Business

नौ मार्च को पेश होगा महाराष्ट्र का बजट।

March 9, 2023 Megha Jain 1 min read
BUDGET

बजट को लेकर के जनता में कई उत्सुकता बनी रहती है सरकारे मार्च और अप्रैल में अपना बजट पेश करती है
आम आदमी इस बार आम बजट में महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद करता हैं। पिछले महीनों में हर चीज के दाम तेजी से बढ़े हैं। खानेपीने के सामान से लेकर रसोई गैस आदि सभी चीजों के दाम बढ़े हैं। आम जनता को उम्मीद होती जिससे जनता को बढ़ती महंगाई से राहत मिल सकेगी। लोगों का कहना है कि सरकार को बजट में आम आदमी का ख्याल रखना चाहिए। पिछले दिनों तेजी से बढ़ी महंगाई में सबसे ज्यादा परेशानी आम आदमी को ही हुई है।
बजट का मुख्य उद्देश्य दुर्लभ संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना है। इस बजट के जरिए सरकार आर्थिक नीति को लागू करती है। भारत में, सरकारी वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से शुरू होकर 31 मार्च को समाप्त होता है। 

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को साल 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे। यह महाराष्ट्र के एकनथ शिंदे सरकार का पहला बजट होगा। सीएम शिंदे ने कहा कि हम इस बजट में महिलाओं और मध्यम वर्ग की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली नवगठित महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) का पहला बजट सत्र 27 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगा. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis), जिनके पास वित्त विभाग का प्रभार भी है, वित्त वर्ष 2023- 24 का बजट मार्च को पेश करेंगे. अधिकारियों के मुताबिक, राज्य मंत्रिमंडल द्वारा मंजूर किए गए पांच विधेयकों को बजट सत्र के दौरान पेश किया जाएगा, जबकि आठ अन्य विधेयकों को अभी मंजूरी दी जानी बाकी है.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को साल 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे। यह महाराष्ट्र के एकनथ शिंदे सरकार का पहला बजट होगा। बजट पर बात करते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि गुरुवार को पेश होने वाला राज्य का बजट राज्य भर में महिलाओं और मध्यम वर्ग की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करेगा।
देवेंद्र फडणवीस आज महाराष्ट्र की शिंदे सरकार का पहला बजट पेश करेंगे. इस बजट में शिक्षा-स्वास्थ्य के साथ-साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर बड़ा ऐलान किया जा सकता है.

महिलाओं और मध्यम वर्ग की जरूरतों का होगा पूरा ध्यान

उन्होंने कहा, “गुरुवार को हमारा पहला बजट है। हम कल अपने वादों को पूरा करेंगे। हर कोई अनुमान लगा रहा है कि बजट उनके लिए क्या होगा। मैं आपको बता सकता हूं कि हम इस बजट में महिलाओं और मध्यम वर्ग की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे” मालूम हो कि राज्य में पिछले साल सत्ता परिवर्तन के बाद शिवसेना-भाजपा सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला यह पहला बजट होगा। बजट से पहले मुख्यमंत्री ने इस पर कहा कि सरकार लोगों से किए अपने वादों को निभाएगी

महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित

मुंबई के प्रतिष्ठित गेटवे ऑफ इंडिया में बुधवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज हमने शहरों और गांवों में देश के लिए काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। आज का दिन हमारी महिलाओं, बहनों और माताओं के लिए है। इस दौरान उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं भी दीं। सीएम शिंदे ने इस दौरान कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार तेज गति से चल रही है।

उन्होंने जनता से सुझाव मांगे हैं ताकि इस बजट में जनता के सुझावों को प्रतिबिंबित हो सके। इसके लिए उन्होंने एक लिंक भी शेयर किया है। इसके लिए नागरिकों से उनके तरफ से अहम अपील की गई है।

राज्य में सत्ता हस्तांतरण के बाद पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया और 18 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, लेकिन दूसरा कैबिनेट विस्तार अब भी रुका हुआ है।

बजट पेश करने के लिए संबंधित विभाग के मंत्रियों को नियुक्त करना होता है। कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या कम है, इसलिए इस साल फडणवीस ही बजट पेश करेंगे।

विधान परिषद में बजट पेश करने के लिए मौजूदा मंत्रियों में से दूसरे मंत्री की नियुक्ति करनी होती है। इसके लिए सुधीर मुनगंटीवार, दीपक केसरकर और शंभूराज देसाई के नामों की चर्चा हो रही है।

सुधीर मुनगंटीवार ने भाजपा-शिवसेना सरकार के दौरान बजट पेश कर चुके है। नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने  विधायी मामलों की सलाहकार समिति की बैठक में मांग की कि बजट सत्र कम से कम पांच सप्ताह तक चलाया जाना चाहिए।

महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना

मालूम हो कि राज्य सरकार ने विधानसभा में बुधवार को साल 2022-23 के लिए अपना आर्थिक सर्वेक्षण दस्तावेज पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2022-23 (अप्रैल-मार्च) के दौरान महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join