Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Entertainment

66 साल की उम्र में सतीश कौशिक का निधन। कार में हार्टअटैक से सतीश कौशिक का निधन।

March 9, 2023 Rupali Parihar 1 min read
satish

अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का बुधवार रात 1:30 बजे दिल्ली में निधन हो गया। वे 66 साल के थे। उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। वे दिल्ली में एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने आए थे, जहां रात में उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।फिलहाल उनका शव दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में रखा है। यहां पोस्टमॉर्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली से मुंबई ले जाया जाएगा।

जावेद अख्तर ने किया ट्वीट।

सतीश कौशिक और जावेद अख्तर काफी करीबी दोस्त थे. हाल ही में उन्होंने साथ में होली मनाई थी और उनका लास्ट पोस्ट भी इसी बारे में था. जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”गर्मजोशी, प्यार और ह्यूमर से भरपूर सतीश लगभग चालीस साल से मेरे लिए भाई की तरह थे. वह मुझसे बारह साल छोटे थे. सतीश जी, आपकी बारी नहीं थी।

फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने इंस्टाग्राम के जरिए सतीश कौशिक श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, ”सतीश जी समझ नहीं आ रहा है कि कैसे कहूं की आपकी बहुत याद आएगी. अच्छे किरदारों के लिए आपकी भूख, कहानियों के लिए आपका जुनून, जिंदगी के लिए आपका प्यार.हमारी फिल्म एक डायरेक्टर की मौत अब फिल्म नहीं रही.. ओम शांति.”

अमित शाह ने भी व्यक्त किया शोक।

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी सतीश कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अभिनेता, निर्देशक और लेखक सतीश कौशिक जी के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ. भारतीय सिनेमा में उनके योगदान, उनकी आर्टिस्टिक क्रिएशन और परफॉर्मेंस हमेशा याद की जाएंगी. उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी संवेदना. ओम शांति”.

अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी

अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है। बता दें, सतीश कौशिक महामारी के दौरान कोविड से संक्रमित भी हुए थे।
अनुपम खेर ने ट्वीट किया, जानता हूं ‘मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!’ पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम! ओम् शांति!

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join