Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 17, 2026 | New Delhi
World

गाजा के अंदर मौजुद शरणार्थी शिविर पर इजरायली सेना और हमास के बीच हुई बड़ी मुठभेड़, जानिए डीटेल्स

December 31, 2023 Sneha 1 min read
Israel Hamas War 1 3

Israel-Hamas War: आपको बतादें कि बीते शनिवार को एक बार फिर से इजरायली सेना ने गाजा के अदंर मौजुद एक शराणार्थी शिविर पर हमला किया था. बतया जा रहा है, कि इजरायली सेना को शरणार्थी शिविर में हमास के आतंकियों के छिपे रहने की खबर प्राप्त हुई थी. जिसके बाद से इस बड़े हमले को अंजाम दिया गया था. इसके साथ ही में ये बताया जा रहा है, कि दर्जनों भर आतंकियों ने स्कूल में छिपकर के इजरायली सेना पर हमला किया है. बताया जा रहा है, कि आतंकियों ने सेना ने खूब देर तक गोलीबारी की है.

हमास आतंकियों ने किया इजरायली सेना पर बड़ा हमला

रिपोर्ट से इस बात का पता चला है, कि गाजा के सेंटर में एक अल ब्यूरिज शरणार्थी शिविर स्थित है. जहां पर एक स्कूल में गाजा के नागरिकों समेत कई हमास आतंकियों ने वहां पर तैनात 188वीं आईडीएफ की टीम पर बड़ा हमला किया. जहां पर उन्होनें काफी देर तक गोलीबारी की थी. खबरों के हवाले से ये बताया जा रहा है, कि नागरिकों की उपस्थिति के दौरान हमास आतंकियों ने इजरायली सेना पर जमकर के हमला किया और गोलियां बरसाई.

बताया जा रहा है, कि हमास आतंकियों ने आईडीएफ की 188वीं ब्रिगेड पर ये हमला किया. जिसमें कि इजरायली सेना ने बड़ी संख्या में आतंकियों केा गिरफ्तार भी कर लिया है. इसके साथ ही में जांच पड़ताल के बाद ये भी पाया गया है, कि इस अल ब्यूरिज शराणर्थी शिविर के पास जिस स्कूल से हमास आतंकियों ने इजरायली सेना पर हमले को अंजाम दिया. उस स्कूल के अंदर तकरीबन 9 से भी ज्यादा सुरंगे मौजुद थी. जिनके जरिए आतंकियों ने हमलों को अंजाम दिया था.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join