Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Sat, Apr 25, 2026 | New Delhi ☀
India

दिल्ली के स्कूलों में जनवरी से पड़ने जा रही है 6 दिनों की छुट्टियां, जानिए अपडेट

December 23, 2023Sneha 1 min read
Weather Update 2 1

Delhi Winter Vacations: साल 2024 शुरू होने वाला है. इसके साथ ही दिल्ली में सर्दी का प्रकोप काफी ज्यादा बढ़ चुका है. जिसमें अब नए साल की शुरूआत में ही अब जल्द 6 दिनों की छुट्टियां पड़ने वाली है. रिपोर्ट के अनुसार ये बताया जा रहा है, कि दिल्ली के सरकारी और निजी स्कूलों में आने वाली 6 तारीख तक अवकाश रहने वाला है. जहां पर 6 तारीख तक स्कूल बंद रहने वाले है. वहीं आपको बतादें, कि दिल्ली में सर्दी में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो चुकी है. जिसके चलते अब स्कूलों की छुट्टियां पड़ चुकी है. इसके साथ ही बताया जा रहा है, कि दिल्ली के स्कूलों में फिजिकल कक्षाएं 8 जनवरी को शुरू की जाएंगी.

बताया जा रहा है, कि ये सर्दियों की छुट्टियां ना केवल सरकारी स्कूलों में बल्कि प्राइवेट स्कूलों में भी लागू की जाएंगी. जिसके चलते 1 जनवरी के से स्कूलों में कोई भी फिजिकल क्लास बच्चों के लिए नही ली जाएगी. ये अवकाश 7 जनवरी तक रहने वाला है. आपको बतादें, कि 6 जनवरी तक छुट्टियां लागू रहेंगी इसके साथ ही 7 जनवरी को रविवार रहने की वजह से स्कूलों में छुट्टी रहने वाली है. सर्दी के कारण से आम लोगों में काफी ज्यादा ठिुठरन इन दिनों देखनें को मिल रही है. वहीं आपको बतादें, पिछले महीनें में भी प्रदुषण के कारण से बच्चों की छु​ट्टियां कर दी गई थी. जिसके बाद से बच्चों के लिए ये आदेश जारी किया गया था, कि इस बार उनके लिए स्कूलों में सर्दियों के दौरान भी क्लासेज लगाई जानें वाली है. जिसके कि अब इस फैसले को बदल दिया गया है1 जनवरी से 6 जनवरी तक के लिए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियों को आदेश जारी कर दिया गया है.

बढ़ती हुई सर्दी ने बीमारियों में भी अब काफी ज्यादा इजाफा कर दिया है. जिसके कारण से अब बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश के कारण से अब दिल्ली के अंदर सर्दी में काफी हद तक इजाफा हो चला है. इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा जारी जानकारी में इस बात की पुष्टि की गई है, कि आने वाले दिनों में राजधानी के अंदर बारिश भी देखी जा सकती है.

Tags:
Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join