Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 17, 2026 | New Delhi
World

गाजा में पैदा हो रहे भुखमरी के हालात, अपने पालतू जानवरों का मांस खाने पर मजबूर हुए लोग, जानिए डीटेल्स

December 19, 2023 Sneha 1 min read
Israel Hamas War 3 1

Israel-Hamas War: 7 अक्टूबर से चल रही इजरायल और हमास की ये भीषण जंग जारी है. ऐसे में इस जंग से सबसे ज्यादा प्रभावित गाजा के अंदर मौजुद लोग हो रहे जंग है. आकड़ो के मुताबिक ये बताया गया है, कि अभी तक इस जंग के कारण तकरीबन 19 हजार से भी ज्यादा लोग मारे जा चुके है. जिसमें 5 हजार से भी ज्यादा संख्या में बच्चे शामिल थे. आपको बतादें, कि गाजा के अंदर युद्ध के समय से ही जरूरी सुविधांए उपलब्ध नही कराई जा रही है. बिजली, पानी, खाना सभी तरह की सुविधाओं से गाजा के लोग वंंचित है. ऐसे में इस युद्ध को अभी कुछ दिनों पहले दो से 4 दिनों के लिए रोक दिया गया था. जिसमें बंधकों की रिहाई की गई थी. युद्धविराम के बाद से एक बार फिर युद्ध में तेजी देखनें को मिली थी. वहीं इसके साथ ही में आपको बतादें, कि युद्धविराम के बाद से इजरायली सेना के हाथों में गाजा का जिम्मा सौंप दिया गया था. जहां पर अब इजरायली सेना ने चुन चुन कर के हमास के गाजा के अंदर मौजुद लगभग सभी ठिकानों को तबाह कर दिया है. ऐसे में गाजा पट्टी के अंदर जो हालात इस समय बने हुए है, वे बेहद नाजुक है. लोग वहां पर डर में रह कर के सांस ले रहे है. जिसमें उन्हे अपने परिवार और अपने जीवन के अलावा और कुछ भी नजर नही आ रहा है. आपको साथ ही में बतादें, कि इस समय में गाजा के अंदर जो मौजुदा हालात बने हुए है, उसमें उन्हें दो वक्त का खाना भी अब नसीब नही हो पा रहा है. जिसके कारण से पूरा गाजा लोगों के लिए एक नरक में जीवन बितानें के समान हो चुका है.

लोगों को नही मिल रहा दो वक्त का खाना

जरूरत के लिए जो चीजें इस समय गाजा के अंदर भिजवाई जा रही है,उन्हें भी भूखी प्यासी जनता द्वारा लूटा जा रहा है. सिर्फ इतना ही नही, लोग अपने पालतू जानवरों का मांस खानें पर मजबूर हो चुके है. रिपोर्ट से मिली जानकारी में ये पता चला है, कि गाजा के अंदर लोग गधों का मांस खाकर के अपना जीवन बिता रहे है . वहीं पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने गाजा के अंदर मौजुदा हालातों के बारें में जानकारी देते हुए बताया है, कि इस समय गाजा के लोग नरक का जीवन जी रहे है. जिसमें उन्हें साफ पानी भी पीने के लिए नही मिल पा रहा है. इसके साथ ही में वे दो वक्त के खाने के लिए भी तरस रहे है. इसके साथ् ही बढ़ती हुई ठंड ने भी गाजा के लोगों की मुश्किलों में अब इजाफा कर दिया है. जो लोग युद्ध में मारे जाने से बच चुके है, वे मौजुदा हालातों की मार से मारे जा सकते है. क्योंकि लोगों को गाजा के अंदर हफ्तों तक खाना नही मिल पा रहा है, वहीं बढ़ती हुई ठंड भी अब जान लेने पर उतारू होती दिख रही है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join