Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, May 21, 2026 | New Delhi
Politics

राहुल गांधी अपने ब्रिटेन दौरे के दौरान चर्चा में छा गए।

March 7, 2023 Megha Jain 1 min read
rahul

ब्रिटेन दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों काफी चर्चा में है। उन्होंने ब्रिटेन में रह रहे प्रवासी भारतीयों से बात करते हुए भारत में लोकतंत्र, चीन नोटबंदी और कश्मीर जैसे मुद्दे पर अपनी बात रखी। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी १० दिनों के ब्रिटेन दौरे पर हैं।राहुल ने जिस तरह से देश को बदनाम करने वाले बयान दिए, उसके बाद भाजपा हमलावर है। राहुल गांधी ने जिस तरह से चीन की तारीफ की, उसके बाद भाजपा कांग्रेस और चीन को भाई-भाई बता रही है।जिस तरह
राहुल गांधी भारत देश की की वहां पर बात कर रहे थे वह बहुत ही शर्मनाक है

राहुल गांधी ने सोमवार को लंदन में हाउस ऑफ पार्लियामेंट के परिसर में ब्रिटिश सांसदों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भारतीय संसद में विपक्षी नेताओं के माइक्रोफोन बंद कर दिए जाते हैं। वहां विपक्ष का दमन हो रहा है।

ब्रिटेन में अपोजीशन लेबर पार्टी के भारतीय मूल के सांसद वीरेंद्र शर्मा ने पार्लियामेंट के ग्रैंड कमेटी रूम में राहुल गांधी के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में राहुल ने अपने भारत जोड़ो यात्रा के अनुभवों को भी शेयर किया।

ब्रिटिश पार्लियामेंट में राहुल गांधी का भाषण:कहा- भारतीय संसद में विपक्षी नेताओं के माइक बंद कर दिए जाते हैं, हमें चर्चा करने की इजाजत नहीं

लंदन पहुंचे राहुल गांधी

ब्रिटिश संसद के ग्रैंड कमेटी रूम में राहुल गांधी ने 90 गेस्ट्स के सामने अपनी बात रखी। इनमें कई सांसद, लॉर्ड्स, प्रोफेसर्स, जर्नलिस्ट और आम लोग शामिल थे।

ब्रिटिश संसद के ग्रैंड कमेटी रूम में ब्रिटिश सांसदों, पत्रकारों, समुदाय के नेताओं और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के नेताओं के आगे स्पीच देते राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला

राहुल बोले- भारत में विपक्ष का दमन किया जा रहा है

राहुल कार्यक्रम में जिस माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर रहे थे, वह खराब था। राहुल ने जानबूझकर इसी माइक में बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा कि भारत में हमारे माइक खराब नहीं हैं, वे काम कर रहे हैं, लेकिन आप उन्हें चालू नहीं कर सकते। जब मैंने भारतीय संसद में अपनी बात रखने की कोशिश की है, तो ऐसा मेरे साथ कई बार हुआ है। राहुल ने कहा कि भारत में विपक्ष का दमन किया जा रहा है।
बीजेपी हमलावर
कई बड़े नेता राहुल गांधी पर पलटवार के रहे हैं।राहुल गांधी के द्वारा विदेशी धरती पर हमारे देश को बदनाम करने का एक निर्लज्ज प्रयास’ था। राहुल ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं।

कांग्रेस ने दिया करारा जवाब

सुप्रिया ने कहा कि राहुल गांधी महंगाई पर बात करेंगे तो आप लहसुन प्याज नहीं खाते हैं करके आगे नहीं भाग जाइएगा, जब वह बेरोजगारी पर सवाल पूछेंगे तो पकोड़े तलने के लिए नहीं कहा जाएगा। चीन का जिक्र कर सुप्रिया ने कहा कि अगर इस मुद्दे पर सवाल किया जाएगा तो यह कहकर मत हट जाइएगा कि कोई घुसा नहीं है। अगर आप में हिम्मत है तो आइए सदन में हर बात पर चर्चा कर लेते हैं।

नोटबंदी और GST पर चर्चा की इजाजत नहीं

कार्यक्रम में राहुल ने नोटबंदी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत में नोटबंदी एक विनाशकारी फाइनेंशियल डिसीजन था, लेकिन हमें इस पर चर्चा करने की इजाजत नहीं थी। यहां तक की हमें GST पर भी चर्चा नहीं करने दी जाती है। चीनी सैनिकों के भारतीय इलाके में प्रवेश करने के मामले में चर्चा करने की भी हमें अनुमति नहीं थी। ऐसे में हमें एक घुटन महसूस होती है।

भारतीय लोकतंत्र कमजोर हुआ, तो दुनिया कमजोर हो जाएगी
समारोह में राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र एक वैश्विक सार्वजनिक अच्छाई है। भारत काफी बड़ा है, अगर भारत में लोकतंत्र को कमजोर किया जाता है, तो यह पूरी दुनिया में कमजोर हो जाता है। भारत का लोकतंत्र अमेरिका और यूरोप के आकार का तीन गुना है और अगर यह लोकतंत्र टूट जाता है, तो यह पूरे विश्व में लोकतंत्र के लिए एक बड़ा झटका होगा।

चैथम हाउस में बोले राहुल- कांग्रेस का अंत हो गया, ऐसा सोचना बेतुका खयाल है
सोमवार शाम को राहुल ने चैथम हाउस में बातचीत के सेशन में भाग लिया। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा को लगता है कि वह भारत में हमेशा के लिए सत्ता में बनी रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। और ये कहना कि कांग्रेस का अंत हो गया है, ये बेतुका खयाल है। भाजपा के 10 साल शासन से पहले कांग्रेस 10 साल सत्ता में रही है। अगर आप इसे ठीक से देखें तो आजादी से लेकर अब तक कांग्रेस पार्टी ने ज्यादा समय तक देश संभाला है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join