Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

जेल से आने के बाद शीजान खान का छलका दर्द। बोले ‘अगर तुनिषा होती तो मेरे लिए लड़ती’

March 6, 2023 Rupali Parihar 1 min read
tuni

अली बाबा दास्तन-ए-काबुल’ फेम शीजान खान 70 दिन जेल में बितान के बाद फाइनली बाहर आ गए हैं। उन्हें तुनिषा शर्मा के कथित सुसाइड केस में गिरफ्तार किया या था। एक्ट्रेस की मां ने एक्टर पर केस किया था। उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया था और कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

वसई सेशन कोर्ट में तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में लंबी कार्रवाई के बाद आज जज आर डी देशपांडे ने दो महीने से ज्यादा समय से जेल में बंद शीजान खान को 1 लाख रुपए की सियोरटी बांड पर जमानत दी है। इसके साथ उनसे मामले से जुड़े साक्ष्यों से छेड़छाड़ ना करने की शर्त रखी गईं है। शिजान खान का पासपोर्ट पहले ही पुलिस के पास जमा है।

बस परिवार के साथ समय बिताना चाहता हु।

शीजान खान ने कहा, ‘आखिरकार मैं अपने परिवार के साथ हूं। ये बहुत अच्छी फीलिंग है। मैं कुछ दिनों के लिए बस इतना करना चाहता हूं कि मां की गोद में लेट जाऊं, उनके हाथ का बना खाना खाऊं और अपनी बहनों और भाई के साथ समय बिताऊं।’

‘वह जिंदा होती तो मेरे लिए लड़ती।’

तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर कथित सुसाइड कर लिया था। 24 दिसंबर को ये घटना हुई थी और 25 दिसंबर को शीजान गिरफ्तार हो गए थे। दोनों का घटना के 15 पहले ही ब्रेकअप हुआ था। ऐसे में एक्टर शक के घेरे में थे। जब इंटरव्यू में उनसे एक्ट्रेस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे उसकी याद आती है और अगर वह जिंदा होती तो मेरे लिए लड़ती।’

सीरियल के सेट पर की थी आत्महत्या।

तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को टीवी सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पुलिस ने तुनिषा के को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में शीजान खान के खिलाफ पुलिस ने 524 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी। शीजान खान पिछले दो महीने से मुंबई की जेल में बंद हैं। बता दें कि तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या से कुछ घंटे पहले सेट से एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें वह मेकअप करवाती नजर आ रही थीं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join