Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

पत्नी आलिया के आरोपों पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी तोड़ी चुप्पी। बताया क्या है सच।

March 6, 2023 Rupali Parihar 1 min read
nawaz

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी बीते लंबे समय से अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी पूर्व पत्नी अलिया सिद्दीकी ने उन पर कई आरोप लगाए हैं। नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के रिश्ते में दरार आ चुकी है. एक्टर की पत्नी ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. आलिया ने कहा कि नवाजुद्दीन ने उन्हें और उनके बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया है. पत्नी के आरोपों पर अब एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।

ट्विटर पर की पोस्ट।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ट्विटर पर पोस्ट कर कहा कि वो किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं लेकिन ये उनकी भावनाएं हैं जो वो अपने फैंस के सामने रख रहे हैं. अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए एक्टर ने इसके साथ अपना बयान भी अटैच किया है. जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों और अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर कई सवाल उठाए हैं.

नवाज ने लिखा, ”मेरी खामोशी की वजह से मुझे बुरा इंसान समझा जा रहा है. मैं अब तक इसलिए खामोश था क्योंकि मैं जानता हूं ये सब तमाशा मेरे बच्चे कहीं न कहीं इसे पढ़ेंगे. सोशल मीडिया, प्रेस और कुछ लोग मेरे इस चरित्र हरण का खूब आनंद ले रहे हैं. लेकिन में आप लोगों के सामने कुछ बातें रखना चाहता हूं.”

आरोपों का नवाजुद्दीन ने दिया जवाब

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आलिया पर पैसे मांगने के लिए बच्चों को आगे करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ”यहां बुलाने से पहले उन्होंने बच्चों को 4 महीनों तक अकेला छोड़ दिया था. उन्हें बीते दो साल से हर महीने करीब 10 लाख रुपए दिए जाते हैं और इनमें बच्चों की फीस, मेडिकल खर्चे और ट्रैवल के खर्चे शामिल नहीं हैं. मैंने आलिया की मदद करने के लिए उनकी 3 फिल्मों को फाइनेंस भी किया.”

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ये भी कहा कि उन्होंने बच्चों के लिए दुबई में एक अपार्टमेंट खरीद कर दिया हुआ और मुंबई में भी एक सी फेसिंग फ्लैट में आलिया को को पार्टनर बनाया है क्योंकि उनके बच्चे अभी छोटे हैं. नवाज ने आरोप लगाया कि बच्चों के लिए दी गई चीजों का आलिया न सिर्फ इस्तेमाल करती हैं बल्कि उन्हें बेच भी देती हैं.”

बच्चों की पढ़ाई हो रही खराब

अंत में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि बतौर पेरेंट वो बस इस बात का जवाब चाहते हैं कि इस सब ड्रामे के लिए उनके बच्चों की पढ़ाई क्यों खराब की जा रही है. उन्होंने लिखा, ”दुनिया का कोई भी पेरेंट अपने बच्चों की पढ़ाई खराब कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहेगा. मैं शारा और यानी को बहुत प्यार करता हूं और उनकी सलामति और बेहतर भविष्य के लिए हर मुमकिन कोशिश करूंगा.”

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join