Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Entertainment

अनुष्का-विराट महाकालेश्वर जाने पर विवेक अग्निहोत्री ने किया ट्वीट कहा ‘लोग बदलते है ‘ कंगना ने की तारीफ।

March 5, 2023 Rupali Parihar 1 min read
virat

इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने पहुंचे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से ‘जय महाकाल’ कहा। वहीं, अनुष्का ने कहा कि ‘भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा।’ मंदिर विजिट के दौरान विराट-अनुष्का करीब डेढ़ घंटे तक नंदी हॉल में बैठे।

साथ ही फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने विराट और अनुष्का के मंदिर दर्शन करने पर ट्वीट किया है। वही कंगना रणौत विराट अनुष्का की तारीफ करते नज़र आई।

विवेक अग्निहोत्री ने कहा लोग बदलते है।

विवेक अग्निहोत्री ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर मुद्दे पर राय देते हैं. हाल ही में, उन्होंने अनुष्का और विराट पर तंज कसा है. विवेक ने ट्विटर हैंडल पर महाकालेश्वर मंदिर से अनुष्का और विराट का वीडियो शेयर किया है, साथ ही ट्वीट में लिखा है, “मुझे याद है बहुत सारे ट्वीट डिगर्स ने यंग विराट कोहली को ट्रोल किया था, जब उन्होंने मजाक में कहा था कि ‘क्या मैं पूजा-पाठ वाला लगता हूं’. लोग बदलते हैं और यह अच्छी चीज है, क्योंकि बदलाव एक मीनिंगफुल जिंदगी का दूसरा नाम है.”

कंगना ने की तारीफ।

कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी साझा की है। इसमें उन्होंने लिखा है, ‘यह पावर कपल एक अच्छा उदाहरण पेश कर रहा है। सिर्फ महाकाल के दर्शन के लिए नहीं, बल्कि यह तरीका सनातन पर निर्मित धर्म और सभ्यता का भी महिमांडन है, जो सनातन धर्म से बनी है। उनका यह प्रयास सूक्ष्म स्तर पर मंदिर पर्यटन को बढ़ावा देता है। आखिरकार यह तरीका देश के स्वाभिमान में इजाफा करता है और देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मददगार है।’

विराट ने कहा था ‘क्या मैं पूजा पाठ वाला दिखता हूँ

7 साल पहले टी20 विश्व कप में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब विराट से पूछा गया कि क्या वह स्ट्रेस में खुद को शांत रखने के लिए पूजा पाठ करते हैं? तब किंग कोहली ने जवाब में कहा था, “क्या मैं पूजा-पाठ वाला लगता हूं?” उनकी बात सुनकर सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर विराट के इस स्टेटमेंट पर खूब बवाल मचा था. उन्हें लोगों ने खूब ताने दिए थे।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join